फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man died in hardoi due to electric current

यूपी: कूलर चलाने की कोशिश में भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष की करंट लगने से मौत

Thu, 27 Jun 2019 09:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 27 Jun 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
man died in hardoi due to electric current
कूलर
हरदोई के किलकिली गांव में बृहस्पतिवार सुबह भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष रजत पांडेय की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में परिचितों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन


किलकिली गांव निवासी रजत पांडेय (24) पुत्र राजेश पांडेय भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो ) की शाहाबाद इकाई के उपाध्यक्ष थे। दोपहर लगभग 12 बजे रजत जैसे ही कूलर को चलाने के लिए स्विच ऑन करने की कोशिश की, तभी करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


परिजनों ने तड़पता देखा तो आनन फानन ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले गए। यहां डॉ. सागर चौधरी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रजत की शादी लगभग सवा साल पहले लखीमपुर खीरी के रनिया गांव निवासी सपना से हुई थी। बीते रविवार को ही सपना ने सीएचसी में एक बेटी को जन्म दिया था। पुत्री का जन्म होने से परिवार में खुशियां मनाई जा रही थी, पर अचानक रजत की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed