फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man dead body found in kannauj

सात दिन पहले घर से लापता हुआ युवक का शव नदी किनारे फांसी के फंदे पर झूलता मिला

Fri, 31 May 2019 12:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 31 May 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
man dead body found in kannauj
फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव - फोटो : social media
कन्नौज की छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के मनिकापुर गांव से 22 मई को लापता युवक का शव गांव के बाहर नदी किनारे पेड़ से झूलता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई ने तेजाब डालकर हत्या करने के बाद शव को लटकाए जाने का आरोप लगाया है। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी घटना की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन



 मनिकापुुर में गांव के बाहर काली नदी किनारे नीम के पेड़ से क्षत-विक्षत शव रस्सी-अंगौछा के फंदे से झूलता मिला। कुछ ही देर में यहां लोगों की भीड़ जुट गई।  क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय व कोतवाल बलराम मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस बीच वहां पहुंचे गांव के बबलू ने शव की शिनाख्त अपने लापता भाई सुग्रीव के रूप में की।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। इस बीच मृतक का भाई बबलू गश खाकर वहीं गिर पड़ा। उमस भरी भीषण गर्मी के कारण शव से उठ रही दुर्गंध से वहां खड़ा होना मुश्किल लग रहा था।  मृतक के भाई बबलू ने तेजाब डालकर सुग्रीव की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

शव को देख संशय में पड़ी पुलिस व फोरेंसिक टीम

फोरेंसिक टीम ने शव को नीचे उतरवाकर कई नमूने लिए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाल बलराम मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सुग्रीव के क्षत-विक्षत शव को देख पुलिस हत्या या आत्महत्या के संशय में पड़ी हुई है। फोरेंसिक टीम ने पहले तो शव को देख फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जाहिर की। बाद में शरीर की हालत को देख टीम संशय में पड़ गई। सुग्रीव के दोनों पैर के पंजे कटे होने के साथ सिर से बाल गायब थे। शव काला पड़ गया था। उसमें कीड़े पड़ गए थे। मृतक के मुंह और एक कान के आसपास तेजाब या कोई केमिकल डाले जाने की भी आशंका जताई जा रही है।


फोरेंसिक टीम ने लिए कई नमूने
फोरेंसिक टीम के प्रभारी रविंद्र ने शव के कई हिस्से से नमूने लिए। जिस स्थान पर शव झूल रहा था, उसके नीचे कई छोटे-छोटे पौधे लगे थे। शव के नीचे लगे पौधों की पत्तियां व टहनियां किसी केमिकल या तेजाब से जली लग रही थीं। फोरेंसिक टीम ने पौधों की पत्तियों का भी नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed