फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man commit suicide over not getting married

शादी न होने से था कुंठित, मौत को लगाया गले

Fri, 04 Nov 2016 10:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 04 Nov 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
man commit suicide over not getting married
डेमो
उरई में एक युवक ने अज्ञात कारणाें के चलते एक युवक ने अपने घर में ही फांसी लगा ली। सुबह जब युवक देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो पिता ने भीतर जाकर देखा। तब उसे घटना का पता चला। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनाें के मुताबिक युवक अविवाहित था। 
विज्ञापन


माधौगढ़ थाना व कस्बा निवासी कल्लू कुशवाहा (40) पुत्र रामनाथ ने गुरुवार की रात अपने कमरे में लगे हुक के सहारे फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब वह काफी देर कमरे से नहीं निकला तो पिता ने कमरे में जाकर देखा।
विज्ञापन


वहां कल्लू का शव फांसी पर लटकता मिला। यह देख पिता की चीख निकल गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। परिजनाें ने बताया कि कल्लू अविवाहित था और वह कुंठित हो गया था। उसके दो छोटे भाइयाें की शादी हो चुकी है। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed