फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man beat advocate in court and run away

न्यायालय से गाड़ी छुड़वाने के लिए कचहरी गया दबंग अधिवक्ता से मारपीट कर हुआ फरार, मामला दर्ज

Thu, 08 Aug 2019 10:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा 
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा  Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 08 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
man beat advocate in court and run away
यूपी पुलिस फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
महोबा में कागजात न होने पर बाइक का चालान हो जाने के बाद न्यायालय से गाड़ी छुड़वाने के लिए कचहरी गए दबंग ने अधिवक्ता से मारपीट कर दी। मारपीट देखकर आसपास मौजूद अन्य वकीलों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 थाना कबरई के ग्राम गहरा निवासी धीर सिंह पुत्र कोमल सिंह की गाड़ी के कागजात न होने पर तीन दिन पहले पुलिस ने चालान कर दिया था। सीजेएम कोर्ट में कागज आने पर जुर्माना देकर गाड़ी छुड़वाने के लिए धीर सिंह ने कचहरी में बैठने वाले अधिवक्ता उमेश यादव पुत्र जीतू यादव निवासी बजरिया के जूनियर रूपचंद्र से संपर्क किया।
विज्ञापन


दो दिन बीत जाने के बाद भी गाड़ी न छूटने पर धीर सिंह कचहरी पहुंचा और अधिवक्ता के साथ गालीगलौज करने लगा। अधिवक्ता ने जूनियर के आ जाने की बात कही लेकिन दबंग भड़क गया और अधिवक्ता के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी धीर सिंह के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed