{"_id":"6603904d0f898c496f052db6","slug":"major-accident-averted-in-orai-bus-hits-electric-pole-eight-poles-broken-population-of-10-000-affected-dri-2024-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उरई में बड़ा हादसा टला: बस ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, आठ पोल टूटे...10,000 की आबादी प्रभावित, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई में बड़ा हादसा टला: बस ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, आठ पोल टूटे...10,000 की आबादी प्रभावित, चालक फरार
Wed, 27 Mar 2024 08:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 27 Mar 2024 08:57 AM IST
सार
Orai News: जेई मुकुल वर्मा ने बताया कि करीब आठ पोल बस की टक्कर से गिर गए हैं। मौके पर 10 कर्मचारी काम कर रहे हैं। पोल मंगवाए गए हैं। शाम तक व्यवस्था सुचारू रूप से चालू कर ली जाएगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उरई शहर के कालपी बस स्टैंड पर चालक ने रोडवेज बस बैक करते समय बिजली की पोल में टक्कर मार दी। इससे एक-एक करके आठ पुल जमीन पर आ गिरे। हाई वोल्टेज लाइन होने के चलते बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फॉल्ट होने से तुरंत बिजली बंद हो गई।
विज्ञापन
वहीं, बिजली घर पास में ही होने पर घटना की जानकारी कर्मचारियों को लगी। आनन फानन मौके पर पहुंचे जेई सुमित साहू और अन्य कर्मचारियों ने बस को पकड़ लिया। इस दौरान बस में सवारी अधिक होने कारण उनके बीच नोकझोंक होने लगी। चालक मौके से बस लेकर भाग गया।
विज्ञापन
जैसे ही सूचना प्रशासन को लगी, तो मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार जायसवाल और सिटी सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने बैरिकेडिंग लगाकर सड़क को बंद करवाया। लाइन गिरने से शहर के दो बड़े फीडर घंटाघर और बजरिया बंद हो गए हैं। रात तक करीब दस हजार की आबादी बिजली से प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
बस चालक के खिलाफ होगी कार्रवाई
जेई मुकुल वर्मा ने बताया कि करीब आठ पोल बस की टक्कर से गिर गए हैं। मौके पर 10 कर्मचारी काम कर रहे हैं। पोल मंगवाए गए हैं। शाम तक व्यवस्था सुचारू रूप से चालू कर ली जाएगी। वहीं, एक-दो घंटे में यातायात व्यवस्था भी सही हो जाएगी। बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।