फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba younger son had bludgeoned his father to death with brick crime was committed out of greed for land

Mahoba: छोटे बेटे ने ही ईंट से कूंचकर की थी पिता की हत्या, जमीन के लालच में की थी वारदात…पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 28 Dec 2025 10:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 Dec 2025 10:46 PM IST
सार

Mahoba News: सीओ दीपक दुबे का कहना है कि हत्या में छोटे बेटे भागवली को गिरफ्तार किया गया है। बड़े भाई के जमीन नाम कराने की आशंका के चलते घटना को अंजाम दिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Mahoba younger son had bludgeoned his father to death with brick crime was committed out of greed for land
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में कोतवाली चरखारी के गुढ़ा गांव में खेत पर बने मकान में रह रहे वृद्ध किसान की हत्या की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा किया है। छोटे बेटे ने ही जमीन के लालच में पिता की ईंट से कूंचकर हत्या की थी। अमर उजाला ने घटना वाले दिन ही बेटे पर हत्या का शक होने की आशंका जताई थी, वह सही निकली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

विज्ञापन

गुढ़ा गांव निवासी लालदिवान राजपूत के पास 60 बीघा जमीन थी। उसने पांच साल पहले 19 बीघा भूमि बेचकर रुपये दोनों पुत्रों को बांट दिए थे। दस-दस बीघा भूमि भी उनके नाम कर दी थी। शेष बची 21 बीघा भूमि में वह खेती करता था और खेत में बने मकान में ही रहता था। 26 दिसंबर की रात लालदिवान की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। साक्ष्यों और बयानों के आधार पर मृतक के छोटे बेटे भागवली से कड़ाई से पूछताछ की गई।

विज्ञापन

ईंट के टुकड़े से सिर कुचलकर हत्या की थी
उसने पिता की हत्या किए जाने की बात स्वीकारी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे आशंका थी कि उसके बड़े भाई हरनारायण ने पिता को अपने वश में कर लिया। वह पिता की संपूर्ण भूमि अपने नाम कराने की योजना बना रहा है। इससे वह मानसिक तनाव में आ गया और पिता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। ईंट के टुकड़े से उसने सिर कुचलकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आधी ईंट का टुकड़ा बरामद किया है। सीओ दीपक दुबे का कहना है कि हत्या में छोटे बेटे भागवली को गिरफ्तार किया गया है। बड़े भाई के जमीन नाम कराने की आशंका के चलते घटना को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed