फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: SDO and two JEs suspended for providing insufficient power to the crusher industry

Mahoba: क्रशर उद्योग को कम बिजली देने पर एसडीओ व दो जेई निलंबित

Thu, 22 Jan 2026 09:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 Jan 2026 09:01 PM IST
सार

व्यापारियों की शिकायत पर यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन ने कार्रवाई की। 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश के बाद भी सिर्फ 12 घंटे बिजली मिल रही थी।

विज्ञापन
Mahoba: SDO and two JEs suspended for providing insufficient power to the crusher industry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महोबा जिले की पत्थरमंडी कबरई स्थित क्रशर उद्योग को कम बिजली आपूर्ति करने व ओटीएस योजना में लापरवाही मिलने पर यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल ने बड़ी कार्रवाई की है। कबरई क्षेत्र में तैनात बिजली निगम के एसडीओ और दो जेई को निलंबित कर दिया है जबकि 10 संविदा लाइनमैनों की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई के बाद क्रशर उद्योग को बृहस्पतिवार से ही 12 घंटे से बढ़ाकर 21 घंटे बिजली आपूर्ति दी गई।
विज्ञापन


कबरई का क्रशर उद्योग सैकड़ों लोगों को रोजगार देने के साथ ही सरकार को करोड़ों का राजस्व देता है। यहां पर लगी मशीनों को चलाने के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति की आवश्यकता होती है। इसके लिए शासन स्तर से आदेश भी जारी किया गया लेकिन यहां 24 घंटे में महज 12 से 14 घंटे बिजली ही मिल रही थी।
विज्ञापन


कई बार उद्योग बंधु की जिलास्तरीय बैठकों में व्यापारियों ने कम बिजली आपूर्ति मिलने और बार-बार ट्रिपिंग होने से मशीनों के खराब होने का मुद्दा उठाया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। खनन एवं क्रशर यूनियन के अध्यक्ष बालकिशोर द्विवेदी ने बताया कि जिले के कुल बिजली वसूली का 95 प्रतिशत तक राजस्व का भुगतान क्रशर उद्योग से प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी मात्र 12 से 14 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही थी। इससे परेशान व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल के देवेंद्र मिश्र, हरि बक्श सिंह, रूपेंद्र सिंह आदि ने यूपीपीसीएल चेयरमैन आशीष गोयल से लखनऊ स्थित शक्ति भवन में भेंट की और समस्या से अवगत कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए चेयरमैन ने दक्षिणांचल बिजली निगम के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इसमें उन्होंने कबरई की क्रशर उद्योग में बिजली आपूर्ति के बारे में जानकारी ली।

नियमानुसार आपूर्ति न होने पर यूपीपीसीएल के चेयरमैन ने औद्योगिक क्षेत्र के एसडीओ नवीन कुमार, अलीपुरा फीडर के जेई केतकार सिंह व पहरा के जेई संतोष कुमार को निलंबित करने के आदेश दिए है। इसके साथ ही ग्राम डहर्रा, पहरा और अलीपुरा क्षेत्र में कार्यरत 10 संविदाकर्मी लाइनमैन की सेवाएं समाप्त करने का आदेश दिया है। क्रशर उद्यमियों ने बताया कि इस कार्रवाई के बाद ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति में काफी सुधार आया है। बृहस्पतिवार को क्रशर उद्योग के सभी फीडर में 21 घंटे आपूर्ति प्राप्त हुई। आपूर्ति दौरान होने वाली ट्रिपिंग में भी कमी आई है।


उधर, बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता लक्ष्मीशंकर ने बताया कि चेयरमैन के निर्देश पर एक एसडीओ व दो जेई को निलंबित किया गया है। संविदा लाइनमैनों पर भी कार्रवाई के निर्देश मिले हैं। इन अधिकारियों-कर्मचारियों पर क्रशर उद्योग क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में लापरवाही बरतने के साथ ही जिले में चल रही ओटीएस योजना के क्रियान्वयन में रुचि न दिखाने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed