फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Pickup collided with dumper, groom's grandfather died, nine injured

Mahoba: बरातियों से भरी पिकअप डंपर से टकराई, दूल्हे के दादा की मौत, नौ बराती घायल

Sat, 27 May 2023 06:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 May 2023 06:17 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बरातियों से भरी पिकअप व डंपर से टकरा गई। हादसे में  दूल्हे के दादा की मौत हो गई। साथ ही नौ बराती घायल हो गए।

विज्ञापन
Mahoba: Pickup collided with dumper, groom's grandfather died, nine injured
जिला अस्पताल में भर्ती घायल रवि और ध्रूराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बा कबरई के पास शादी समारोह में शामिल होने जा रही बरातियों से भरी पिकअप व डंपर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप सवार दूल्हे के दादा की मौत हो गई जबकि नौ बराती घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद टीकमगढ़ के चंदेरा निवासी बृजेश की शादी जनपद बांदा के पवई गांव में तय हुई थी। शुक्रवार की रात चार पहिया वाहनों से दूल्हा और बराती पवई गांव जा रहे थे। हाईवे पर टाटा मोटर्स कबरई के पास पीछे जा रही बरातियों से भरी पिकअप की डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप सवार बरातियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला।

विज्ञापन

 

दुर्घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में दूल्हे का दादा बल्ले (85), रवि (19), ध्रूराम (60), लक्ष्मण उर्फ सुनके (61), भगवानदास (50), भग्गू (55), रतन (30), किशन (31), रामकुमार (35) व लखन (30) शामिल हैं। बल्ले की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दूल्हे के दादा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed