{"_id":"65daf8c5b310e9a91f0f4179","slug":"mahoba-murder-brutal-murder-of-a-young-man-sleeping-in-a-hut-attack-on-head-and-face-with-an-axe-two-suspec-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba Murder: झोपड़ी में सो रहे युवक की नृशंस हत्या, सिर और मुंह पर कुल्हाड़ी से हमला, दो संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba Murder: झोपड़ी में सो रहे युवक की नृशंस हत्या, सिर और मुंह पर कुल्हाड़ी से हमला, दो संदिग्ध हिरासत में
Sun, 25 Feb 2024 01:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:53 PM IST
सार
Mahoba News: महोबकंठ थाना क्षेत्र में खेत में बनी झोपड़ी में सो रहे युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने कुल्हाड़ी से सिर और मुंह पर एक के बाद एक कई वार किए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा जिले में महोबकंठ थाना क्षेत्र के सौंरा गांव में खेत रखवाली के लिए झोपड़ी में सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही अपर एसपी सत्यम व सीओ शशिकांत ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
सौंरा गांव निवासी हाकिम सिंह (40) घोड़ा बग्धी चलाने के साथ बटाई पर कृषि कार्य करता था। शनिवार की रात वह बटाई के खेत में बनी झोपड़ी में प्रतिदिन की तरह सो रहा था। अज्ञात लोगों ने सोते समय उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर और मुंह पर एक के बाद एक प्रहार करने से हाकिम सिंह की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
रविवार की सुबह जब भाई साहब सिंह खेत पहुंचा, तो उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। अपर एसपी ने घटनास्थल पहुंच परिजनों को भरोसा दिया कि जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने दो लोगों को संदिग्धता के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन