{"_id":"68dab60add9cb8cd610658a4","slug":"mahoba-mother-and-daughter-killed-by-lightning-during-rain-family-members-shocked-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: बारिश के दौरान बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: बारिश के दौरान बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 29 Sep 2025 10:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 29 Sep 2025 10:09 PM IST
सार
Mahoba News: मां-बेटी खेत में मूंगफली की फसल उखाड़ने गई थीं। बारिश होने पर पेड़ के नीचे खड़ी थीं।
विज्ञापन
मृतका ममता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कनकुआं गांव में सोमवार की शाम सात बजे खेत में मूंगफली की फसल उखाड़ने गईं मां-बेटी पर बिजली गिर गई। गंभीर रूप से झुलसने की वजह से दोनों की मौके पर मौत हो गई। बारिश होने की वजह से दोनों एक पेड़ के नीचे खड़ी थीं। पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है।
विज्ञापन
कनकुआं गांव निवासी सीतारानी (50) के नाम पांच बीघा भूमि है। खरीफ की फसल में उन्होंने मूंगफली बोई थी। फसल तैयार होने पर सीता रानी अपनी बेटी ममता (28) के साथ खेत में मूंगफली उखाड़ने गई थीं। शाम को अचानक बारिश होने लगी तो मां-बेटी एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिर गई। गंभीर रूप से झुलसने की वजह से दोनों मौत हो गई। देर शाम तक जब मां-बेटी घर नहीं लौटीं तो ममता के पति रमन खोजते हुए खेत में पहुंचे तो दोनों का शव पेड़ के नीचे पड़ा देखा।
विज्ञापन
रमन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। थानाध्यक्ष महोबकंठ विनोद कुमार सरोज का कहना है कि बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत की सूचना मिली थी। जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पिता व भाई की मौत के बाद मायके में रह रही थी ममता
सीता रानी के एक बेटा राहुल और बेटी ममता थी। उसने बेटी की शादी मध्य प्रदेश के अक्ठौंहा गांव में रमन के साथ की थी। सीता रानी के पति जय सिंह का सात साल पहले निधन हो गया था। इसके कुछ दिन बाद इकलौते बेटे राहुल की भी मौत हो गई। तब बेटी ममता अपने पति रमन के साथ मायके में आकर रहने लगी। रमन खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। ममता के दो बेटे राजवीर व कार्तिक हैं।