{"_id":"6637963bb55b648c030188c7","slug":"mahoba-couple-murdered-tantrik-by-strangling-them-with-a-rope-2024-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: दंपती ने रस्सी से गला कसकर की थी तांत्रिक की हत्या, शव बोरे में भरकर कुएं में फेंका था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: दंपती ने रस्सी से गला कसकर की थी तांत्रिक की हत्या, शव बोरे में भरकर कुएं में फेंका था
Sun, 05 May 2024 07:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 May 2024 07:55 PM IST
सार
mahoba news: ननौरा गांव के कुएं में शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दंपती ने रस्सी से गला कसकर तांत्रिक की हत्या की थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी दंपती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले में थाना श्रीनगर के ननौरा गांव में लापता तांत्रिक का शव कुएं में बोरे में बंद मिलने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला के घर पहुंचकर अश्लील हरकतें करने और अवैध संबंध का दबाव बनाने के कारण दंपती ने तांत्रिक की हत्या की थी। उन्होंने रस्सी से गला कसकर उसे मारा था। इसके बाद दोनों ने शव को बोरे में भरकर बाइक से ले जाकर कुएं में फेंका था। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
ननौरा निवासी पप्पू सेन खेती-किसानी के साथ झाड़फूंक करता था। 25 अप्रैल की रात वह घर से लापता हो गया था। दो मई की दोपहर उसका शव बोरे में बंद गांव से एक किमी दूर मिहीलाल अहिरवार के खेत में बने कुएं से बरामद हुआ था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच कर रही थीं। मोबाइल फोन में हुई बातचीत के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
विज्ञापन
आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि दो साल से पप्पू सेन सेलामाफ निवासी ठाकुरदास अहिरवार के घर झाड़फूंक करने जाता था। इससे दोनों परिवारों के बेहतर संबंध हो गए थे। पप्पू ठाकुरदास की पत्नी से फोन पर बातचीत करने लगा था। इसकी जानकारी होने पर ठाकुरदास से अपनी पत्नी को डांटा था और दोबारा बात न करने की चेतावनी दी थी। आरोप है कि 25 अप्रैल को पप्पू सेन शराब के नशे में ठाकुरदास के घर पहुंच गया और उसकी पत्नी उमा से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा।
इसी दौरान ठाकुरदास भी कमरे में आ गया। फिर दंपती ने मिलकर पप्पू सेन की हत्या कर दी और शव बोरी में बंदकर बाइक में लादकर मिहीलाल के कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रस्सी, बाइक व मोबाइल फोन बरामद किया है। दंपती को जेल भेजा गया है।
मासूम भी मां के साथ गया जेल
हत्या में शामिल महिला के दो वर्षीय मासूम को भी मां के साथ जेल जाना पड़ा। माता-पिता दोनों के हत्या में शामिल होने के चलते मासूम की परवरिश कौन करेगा? इसको लेकर मां अपने मासूम बच्चे को भी साथ ले गई।
हत्या में शामिल महिला के दो वर्षीय मासूम को भी मां के साथ जेल जाना पड़ा। माता-पिता दोनों के हत्या में शामिल होने के चलते मासूम की परवरिश कौन करेगा? इसको लेकर मां अपने मासूम बच्चे को भी साथ ले गई।