फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Bodies of three sisters found in well who went missing while playing villagers say matter is suspicious

UP: तीन सगी बहनों के कुएं में उतराते मिले शव, खेलते-खेलते अचानक हुईं थीं लापता, ग्रामीण बोले- मामला संदिग्ध

Tue, 11 Nov 2025 09:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 11 Nov 2025 09:32 AM IST
सार

Mahoba News: अजनर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम खेलते समय लापता हुईं तीन सगी बहनों के शव कुएं में उतराते मिले हैं। ग्रामीण इस मामले को संदिग्ध बता रहे हैं। वहीं, सूचना पर पहुंचे एसपी प्रबल प्रताप सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Mahoba Bodies of three sisters found in well who went missing while playing villagers say matter is suspicious
घटनास्थल पर जानकारी लेते एसपी व अपर एसपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में थाना अजनर के आरी गांव में खेलते समय घर से निकलीं तीन सगी बहनों के शव गांव के बाहर बने कुएं में उतराते मिले। ग्रामीण मामले की संदिग्ध बता रहे है। सूचना पर एसपी प्रबल प्रताप सिंह व अपर एसपी वंदना सिंह मौके पर पहुंची हैं। घटना की जांच चल रही है।

विज्ञापन

आरी गांव निवासी रम्मू अहिरवार की तीन बेटियां सात वर्षीय रूचि, पांच वर्षीय पुष्पा व तीन वर्षीय दीक्षा  सोमवार की शाम घर के दरवाजे पर खेल रहीं थी। तीनों बहनें खेलते हुए लापता हो गई। काफी देर तक जब उनका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने खोजबीन की।

विज्ञापन

पुलिस ने तीनों के शवों को बाहर निकलवाया
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सत्यपाल सिह, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलपहाड रविकांत व अपर पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणो की मदद से अभियान चलाया, तो ललौनी रोड पर तिजवा अहिरवार के खेत के कुएं में तीनों बहनों के शव कुएं में मिले। देर रात पुलिस ने तीनों के शवों को लोगों की मदद से बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed