फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Accident Truck hit the bike dragged the young man for 200 meters driver fled from the spot

Mahoba Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक को 200 मीटर तक घसीटा…मौत, चालक मौके से भागा

Sun, 30 Mar 2025 02:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 30 Mar 2025 02:10 PM IST
सार

Mahoba News: कानपुर-सागर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। साथ ही, युवक को 200 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला।

विज्ञापन
Mahoba Accident Truck hit the bike dragged the young man for 200 meters driver fled from the spot
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर विजय सागर पक्षी विहार के पास रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद 200 मीटर तक घसीटता ले गया। इससे शव क्षत-विक्षत हो गया। राहगीरों ने भाग रहे ट्रक को पीछाकर पकड़ लिया। इस दौरान चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के डढ़हतमाफ निवासी मंजू कुशवाहा (22) मेहनत-मजदूरी का काम करता था। रविवार की सुबह वह बाइक से मुख्यालय काम करने आ रहा था। तभी हाईवे पर विजय सागर पक्षी विहार के पास कबरई की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सड़क किनारे खाई में चली गई जबकि युवक ट्रक के आगे के हिस्से में फंस गया। उसे चालक 200 मीटर तक घसीटता ले गया।

विज्ञापन

चालक की तलाश में जुटी पुलिस
सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने चालक को ट्रक रोकने की आवाज लगाई, लेकिन उसने रफ्तार और बढ़ा दी। 200 मीटर आगे लोगों ने ट्रक को रोका। तब चालक कूदकर मौके से फरार हो गया। युवक के 200 मीटर तक घसीटने से उसकी मौके पर मौत हो गई और शव क्षत-विक्षत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक के चचेरे भाई प्रीतम कुमार व दयाशंकर ने बताया कि ट्रक चालक के बाइक में टक्कर मारकर घसीटने से मंजू की मौत हुई है। मंजू के पिता का पहले निधन हो चुका है। उसके तीन भाई छत्रपाल, बृजपाल और जयपाल दिल्ली में रहकर मजूदरी करते हैं। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। घटना से परिजनों का अस्पताल परिसर में रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed