फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahanand arrived four hours late.

Kanpur News: चार घंटा की देरी से पहुंची महानंद

Thu, 13 Nov 2025 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 13 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Mahanand arrived four hours late.
रूरा। दिल्ली-हावड़ा लाइन के रूरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें देरी से पहुंची। दिल्ली की तरफ जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर दो बजे से चार घंटा की देरी से चलकर शाम छह बजे स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सर्दी शुरू होते ही कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी शुरू हो गई है। यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर दिल्ली की तरफ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आठ बजकर 50 मिनट पर स्टेशन पहुंची। वहीं दोपहर में कानपुर से टूंडला जाने वाली मेमू दोपहर तीन बजे की जगह एक घंटे की देरी से शाम चार बजे आई। इसके अलावा लखनऊ से आगरा जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम छह बचे से एक घंटा की देरी चली। जो शाम छह बजे के स्थान पर शाम सात बजे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

वहीं, दोपहर में कानपुर की तरफ जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस डेढ़ बजे से आधा घंटा की देरी से दोपहर दो बजे आई। देर शाम दिल्ली से कानपुर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से चलकर साढ़े छह बजे की जगह साढ़े सात बजे के करीब पहुंची। इस दौरान यात्री पूछताछ केंद्र के चक्कर लगाते रहे और ट्रेन के आने की जानकारी करते रहे। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि कोहरे की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम सही होते ही समय में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed