{"_id":"9fe20091145dede59929d699665d81ec","slug":"madavrao-sindhiya-awards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिता, अनस सहित 12 को माधवराव सिंधिया सम्मान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमिता, अनस सहित 12 को माधवराव सिंधिया सम्मान
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 22 Dec 2014 04:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री अमिता नागिया और अभिनेता अनस राशिद सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले देश के 12 विशिष्ट लोगों को श्रीमंत माधवराव सिंधिया एवार्ड से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया एवार्ड समारोह समिति की तरफ से रविवार को मर्चेंट चैंबर सभागार में यह कार्यक्रम हुआ। राज्यसभा सांसद और अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने धर्मांतरण को गलत बताया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में समय से ऐसे कार्य करने की आवश्यकता है, जिससे देशवासी एकजुटता के लिए प्रेरित हों। धर्मांतरण से राष्ट्रीय अखंडता को नुकसान होगा।
विज्ञापन
कला के क्षेत्र में सम्मानित किए गए धारावाहिक ‘दिया और बाती’ के अभिनेता अनस राशिद (सूरज) ने कहा कि माधवराव सिंधिया का नाम देश के प्रमुख लोगों में गिना जाता है। अभिनेत्री अमिता नांगिया ने देश भक्ति गीत सुनाया।
विज्ञान के क्षेत्र में आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर विनोद तारे, खेल के क्षेत्र में जलपरी श्रद्घा शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में मथुरा निवासी डॉ. कन्हैया लाल पांडेय, पर्यावरण के क्षेत्र में समर सिंह भदौरिया और प्रशासनिक क्षेत्र में आईएएस कमल टावरी को एवार्ड से नवाजा गया।
नक्सली हमले का शिकार हुए शहीद वीएस वर्मा और सिंधु रक्षक के शहीद आलोक साहू को भी मरणोपरांत यह एवार्ड उनके परिजनों को दिया गया। सियाचीन सीमा पर रक्षा करते हुए बर्फीली आंधियों का शिकार हो गए मैनपुरी निवासी गया प्रसाद को भी यह सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक अजय कपूर और संयोजन प्रदीप मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में हरप्रकाश अग्निहोत्री, अभिजीत सिंह सांगा, राजेंद्र मिश्र, विशाल शर्मा, रवि गुप्ता, प्रेमप्रकाश, रविगुप्ता, राजेंद्र द्विवेदी, निर्मला सिंह आदि मौजूद रहे।