फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mack's name surfaced in a conspiracy to defraud a silver trader.

Kanpur News: चांदी कारोबारी से ठगी की साजिश में मैक का नाम आया सामने

Fri, 02 Jan 2026 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Mack's name surfaced in a conspiracy to defraud a silver trader.
कानपुर। चकेरी के चांदी कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर ढाई करोड़ रुपये ठगने के मामले में विदेशी मूल के एक आरोपी मैक का नाम सामने आया है। पकड़े गए सात आरोपियों में शामिल मो. आरिफ से मैक की वीडियो कॉल व बातचीत होती थी। क्राइम ब्रांच ने स्टेट क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन

चांदी कारोबारी की फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती हुई थी। महिला ने वेबसाइट के माध्यम से कारोबारी को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया। निवेश का लालच देकर जून से दिसंबर तक छह माह में ढाई करोड़ रुपये जमा करा लिए। आरोपियों ने और रुपये मांगे तो कारोबारी को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने 17 दिसंबर को एफआईआर दर्ज कराई। क्राइम ब्रांच ने खातों की जांच कर बाबूपुरवा के ओसामा, मो. युसुफ, मो. सावेज, मो. फैज अनवर, जाजमऊ के मो. आरिफ, फीलखाना के बिलाल और प्रयागराज के अल हुमैद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चीन के सर्वर से जुड़े एक आरोपी से लगातार संपर्क में थे। बातचीत के लिए जिस एप का प्रयोग होता था, वह दूसरी तरह से भाषा को ट्रांसलेट कर देता था। शहर के युवक उससे हिंदी में बात करते थे जिसका अनुवाद उसकी भाषा में होता था। क्राइम ब्रांच को आरोपियों के मोबाइल से मैक नाम का पता चला है। डीसीपी क्राइम अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के संबंध में स्टेट क्राइम सेल को जानकारी दी गई है। विदेश मंत्रालय को भी डिटेल भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed