फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   'Maa Tujhe Pranam "winner honored

‘मां तुझे प्रणाम’ के विजेता सम्मानित

Sat, 23 Jan 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 23 Jan 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
'Maa Tujhe Pranam "winner honored

‘अमर उजाला’ की प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम रैली’ में झांकी निकालने और स्लोगन लिखने वाले विजेताओं को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शुक्रवार को अतुल माहेश्वरी मार्ग स्थित फजलगंज दफ्तर में एक लाख रुपये का चेक, पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


साथ ही डीएम ने कहा कि ‘अमर उजाला’ की पहल शानदार है। इस तरह के आयोजन से देशभक्ति और समाजसेवा का जज्बा पैदा होता है। यह दीपावली और दशहरा से बड़ा पर्व होता है। अगली बार इसे और शानदार तरीके से मनाया जाएगा। डीएम के हाथोें सम्मान पाकर प्रतिभागी गदगद दिखे।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ की मां तुझे प्रणाम रैली 15 अगस्त 2015 को निकाली गई थी। मोतीझील मैदान से शुरू होकर पूरे शहर का चक्कर लगाने वाली रैली में 60 से ज्यादा झांकियां शामिल हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतरीन साज-सज्जा के साथ देश सेवा, सुरक्षा का संदेश देती झांकियों को शहरवासियों ने खूब सराहा था। अब इसके विजेताओं को सम्मानित किया गया है। सेना की ओर से नायब सूबेदार रन बहादुर पांडेय ने चेक प्राप्त किया।

साथ ही कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि सेना की 13 मैक इनफैंट्री (18 राजपूत) को जो पुरस्कार मिला है, वह प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा किया जाएगा। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के प्रिंसिपल डॉ. अंगद सिंह और आरएस एजूकेशन सेंटर की प्रिंसिपल सुमन तिवारी ने दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया।

जिला पंचायत की ओर से शिव शंकर राजपूत ने चेक प्राप्त किया है। झांकी के सात सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी डीएम ने सम्मानित किया। इस दौरान विकलांग बोर्ड के चेयरमैन डॉ. आरसी यादव, एसीएमओ डॉ. वाईके वर्मा, अशोक सिंह, सुनील सिंह, सोम्य स्वरूप सहित तमाम प्रतिभागी मौजूद रहे।

झांकी का पुरस्कार
पहला - देश की सुरक्षा को समर्पित सेना की झांकी (51 हजार रुपये)
दूसरा - देशप्रेम से ओतप्रोत बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बेनाझाबर और आरएस एजूकेशन सेंटर की झांकी (दोनों को 11-11 हजार रुपये)।

तीसरा - स्वच्छता का संदेश देती जिला पंचायत राज अधिकारी दफ्तर की झांकी (11 हजार रुपये)।
सांत्वना पुरस्कार
इंडियन एलओसी को प्रदर्शित करती ज्ञान उद्यान इंटर कॉलेज दादा नगर की झांकी, माई सिटी और फेसबुक की जिला प्रशासन की झांकी, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की उपलब्धियों पर आधारित सुरभि सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था, तंबाकू उत्पादों से दूरी की जिला स्वास्थ्य समिति की झांकी, सीयूजीएल की ग्रीन एंड क्लीन सिटी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की स्कूल चलो अभियान झांकी और नेहरू युवा केंद्र की झांकी (2100-2100 रुपये के सात पुरस्कार)।


ये था निर्णायक मंडल
अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम)-6 आरपी त्रिपाठी, एसडीएम बिल्हौर आलोक कुमार, एएसडीओ बृज किशोर और डीजी कॉलेज की शिक्षिका डॉ. सनीता आर्या

स्लोगन लेखन का पुरस्कार
पहला- नीता  (3001 रुपये)
दूसरा-नेहा निगम (2001 रुपये)
तीसरा- धर्मेंद्र कुमार शर्मा (1001)

सांत्वना

आलोक कुमार द्विवेदी गुंजन विहार कर्रही, करन शर्मा बर्रा, रितिक कुमार सिंह दबौली, परशुराम त्रिवेदी श्याम नगर, भावना पांडेय काकादेव, नेमा सोनकर कर्नलगंज, कुंजिका सैनी गुंजन विहार कर्रही।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed