फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   M.Tech student commits suicide in IIT Kanpur, dead body found hanging in hostel room

Kanpur: आईआईटी में एमटेक छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में लटका मिला शव, अब तक हो चुकी हैं ये घटनाएं

Thu, 11 Jan 2024 04:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Jan 2024 04:23 AM IST
सार

Kanpur News: आईआईटी कानपुर के हॉस्टल में एमटेक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बता दें, हाल ही में जैविक विज्ञान और बायोइंजीनियरिंग विभाग में शोध स्टाफ सदस्य डॉ. पल्लवी ने भी आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
M.Tech student commits suicide in IIT Kanpur, dead body found hanging in hostel room
IIT Kanpur Suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर थानाक्षेत्र स्थित आईआईटी कानपुर में एमटेक कर रहे मेरठ निवासी छात्र विकास कुमार मीना (31) ने बुधवार देर रात पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आईआईटी के छात्रों ने फंदे से लटक रहे विकास को नीचे उतारा और पुलिस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल लेकर पहुंच गए।

विज्ञापन

हालांकि हैलट में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से मेरठ लक्ष्मी विहार नियर बेस्ट प्राइस करखेड़ा निवासी नेमचंद मीना के बेटे विकास आईआईटी में एमटेक सेकेंड ईयर के छात्र थे। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि बुधवार रात करीब दस बजे हॉस्टल के कमरे में विकास का शव पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला।

विज्ञापन

आसपास के कमरों में रहने वाले छात्रों के अनुसार कमरे में कोई हलचल नहीं दिखी, तो उन्होंने झांककर देखा। विकास का शव लटकता देखकर छात्रों ने सूचना दी। हालांकि उनके पहुंचने से पहले ही छात्र शव को नीचे उतारकर पहले हेल्थ सेंटर ले गए। वहां से हैलट ले जाया गया।

विज्ञापन

शोध स्टॉफ सदस्य डॉ. पल्लवी ने भी कर ली थी आत्महत्या
थाना प्रभारी ने बताया कि कई दिन से विकास के तनाव में रहने की बात कही जा रही है। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर परिजनों की तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें, हाल ही में जैविक विज्ञान और बायोइंजीनियरिंग विभाग में शोध स्टाफ सदस्य डॉ. पल्लवी ने भी आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन

संस्थान में अब तक हुईं खुदकुशी की घटनाएं

  • 19 अप्रैल 2018 – फिरोजाबाद निवासी पीएचडी छात्र भीम सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।
  • 30 दिसंबर 2019 – संस्थान में सिक्योरिटी गार्ड आलोक श्रीवास्तव ने फांसी लगाकर जान दे दी।
  • 09 जुलाई 2020 – आईआईटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर प्रमोद सुब्रमण्यन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
  • 12 मई 2021 – संस्थान में असिस्टेंट रजिस्ट्रार सुरजीत दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।
  • 07 सितंबर 2022 – वाराणसी निवासी पीएचडी छात्र प्रशांत सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।
  • 12 दिसंबर 2023 - जैविक विज्ञान और बायोइंजीनियरिंग विभाग में शोध स्टाफ सदस्य डॉ पल्लवी ने फंदा लगाकर की थी आत्महत्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed