फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   low blood pressure symptoms and treatment

क्यों ब्लड प्रेशर रोगियों को आ रही है बेहोशी, घबराहट के साथ बैठ सकता है दिल, हो जाएं सावधान

Thu, 09 May 2019 05:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 09 May 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
low blood pressure symptoms and treatment
फाइल फोटो
ब्लड प्रेशर के मरीज जो अभी तक ठंड के मौसम में तय की गई दवा की डोज खा रहे हैं, वे अब गर्मी के लिहाज से अपनी डोज डॉक्टर से एडजस्ट करा लें। पारा चढ़ते ही रोगियों का ब्लड प्रेशर नीचे गिर रहा है। इससे मरीजों को घबराहट, बेचैनी, थकान और कमजोरी लग रही है।
विज्ञापन


अगर ब्लडप्रेशर की अधिक डोज लेते रहे तो जान को खतरा हो सकता है। हैलट में लो ब्लड प्रेशर के रोगियों की भरमार रही। दो रोगी हैलट गेट पर बेहोश हो गए। बाद में उन्हें ड्रिप लगाई गई। हैलट की मेडिसिन ओपीडी में आए बर्रा के राजकुमार (45) का ब्लड प्रेशर 120/80 के स्थान पर 80/60 निकला।
विज्ञापन


 

गर्मी के मौसम में शरीर की रक्तवाहिनियां फैल जाती हैं

उनके शरीर में थरथराहट हो रही थी। तेज चक्कर आ रहा था। इसी स्थिति में मनोज शर्मा (40), राजेंद्र श्रीवास्तव (49) भी ओपीडी में पहुंचे। मेडिसिन विभाग के सीनियर फिजिशियन डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर की रक्तवाहिनियां फैल जाती हैं। इससे ब्लड प्रेशर लो होने लगता है।

जाड़े में रक्तवाहिनियां सिकुड़ती हैं। इससे बीपी बढ़ता है और दवा की डोज बढ़ानी पड़ती है। दवा की अधिक डोज लेने से ब्लड प्रेशर कम होने के अलावा गर्मी बढ़ने से भी लो ब्लडप्रेशर हो रहा है। शरीर से पसीना निकलने पर पोटेशियम, सोडियम की कमी हो जाती है।

 

पेट दर्द के रोगियों की भरमार, बेमौसम आए मलेरिया के मरीज

शरीर में पानी की कमी होती है।  कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश्वर पांडेय ने बताया कि बहुत से लोग अभी तक ठंड के समय की डोज ले रहे हैं। इससे बीपी गिर रहा है। लोग दवा की डोज एडजस्ट करवा रहे हैं।

बेमौसम मलेरिया के मरीज आने लगे हैं। हैलट में मलेरिया के दो रोगियों का इलाज चल रहा है। डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि वैसे यह मलेरिया का सीजन नहीं है, लेकिन दो मरीज आए हैं। गर्मी बढ़ते ही पेट दर्द, गैस्ट्रोइंटाइटिस, शरीर दर्द और बुखार के मरीजों की भरमार हो गई है।

हैलट ओपीडी में आने वाले 60 फीसदी रोगियों को पेट की शिकायत रही। रोगियों को सलाह दी गई है कि बासी खाना न खाएं और शरीर में पानी की कमी न होने दें। शरीर में पानी कम होने से पेट में संक्रमण बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed