{"_id":"5bd3270fbdec2269612ac793","slug":"lovers-committed-suicide-in-mahoba-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोनों को लगा मुकम्मल न होगी मोहब्बत तो घर से भाग निकले, फांसी पर झूलते शवों की दशा देख सिहर उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों को लगा मुकम्मल न होगी मोहब्बत तो घर से भाग निकले, फांसी पर झूलते शवों की दशा देख सिहर उठे लोग
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 27 Oct 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने लगाई फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डढ़हतमाफ से दस दिन पहले भागे प्रेमी युगल के शव पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के कस्बा मलहरा में पहाड़ में लगे एक पेड़ में फांसी पर झूलते मिले। घटना जंगली इलाके की होने की कारण शव फूलकर सड़-गल चुके थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक करीब पांच दिन पहले दोनों ने आत्महत्या की है। थाना गढ़ी मलहरा पुलिस ने शवों का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जनपद छतरपुर थाना महाराजपुर के ग्राम मऊ निवासी छोटेलाल रैक्वार का बेटा नीरज कोतवाली महोबा के ग्राम डढ़हतमाफ में अपनी रिश्तेदारी में आता था। जहां पर उसका इसी गांव की ही एक किशोरी से प्रेम संबंध हो गए थे। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों के मां-बाप इस रिश्ते के विरोध में थे, जिससे प्रेमी युगल 17 अक्तूबर को भाग गए। किशोरी के पिता ने कोतवाली महोबा में 21 अक्तूबर को नीरज के खिलाफ किशोरी को भगा ले जाने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया था। लेकिन पुलिस भी प्रेमी युगल का कोई सुराग नहीं लगा सकी।

पहाड़ में लगे एक पेड़ में प्रेमी युगल रस्सी से झूलते मिले
शुक्रवार को पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के मलहरा कस्बे के पहाड़ में लगे एक पेड़ में प्रेमी युगल रस्सी से झूलते मिले। कई दिन पहले आत्महत्या करने के कारण प्रेमी युगल के शव फूलकर सड़ चुके थे और बदबू आ रही थी। तभी कुछ चरवाहों ने पहाड़ पर जाकर देखा तो किशोरी और युवक का शव फांसी पर झूलता मिला। चरवाहों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मृतकों के पास से मिले कागजातों के जरिए घर के पते की जानकारी हुई।
पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों को गढ़ी मलहरा की पुलिस ने शवों को सौंप दिया। किशोरी की मौत से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जनपद छतरपुर के अपर पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर का कहना है कि युगल प्रेमी के पेड़ पर लटके होने की सूचना मिलने पर पहुुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच कराई जा रही है।