फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lover arranged marriage at another place and applied Tilak girlfriend filed rape case said  made obscene video

UP: प्रेमी ने दूसरी जगह शादी तयकर चढ़वाया तिलक, प्रेमिका ने दर्ज कराया रेप का केस, बोली- अश्लील वीडियो भी बनाया

Sat, 01 Feb 2025 07:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Feb 2025 07:23 AM IST
सार

Kanpur News: साढ़ क्षेत्र में प्रेमी ने दूसरी जगह शादी तय कर तिलक चढ़वाया। इससे आहत प्रेमिका ने रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया। बताया कि शादी का झांसा देकर पांच वर्षों से शारीरिक संबंध बनाता रहा। साथ ही, होटल में चोरी से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी देने लगा।

विज्ञापन
Lover arranged marriage at another place and applied Tilak girlfriend filed rape case said  made obscene video
साढ़ थाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के थाना साढ़ क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक ने शादी का झांसा देकर पांच वर्षों से युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। फिर अपना विवाह किसी अन्य युवती से तय कर गुरुवार को कानपुर में धूमधाम से तिलकोत्सव कर लिया।

विज्ञापन

शादी के लालच में प्रेम में धोखा खाई युवती ने शुक्रवार को युवक के खिलाफ साढ़ थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। युवक के पिता पीएसी से सब इंस्पेक्टर के पद पर सेवानिवृत्त हुए हैं। साढ़ थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का ही बिरादरी युवक दिलीप कुरील (30) बीते पांच वर्ष पहले उसके करीब आया था।

विज्ञापन

आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया
आरोप लगाया कि कानपुर के रावतपुर एक होटल में ले जाकर उसने शारीरिक संबंध बनाए और धोखे से आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। इसके चलते मौके का फायदा उठाते हुए उसने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। अब शादी से इंकार कर किसी और के साथ शादी करने जा रहा है।

विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की दे रहा है धमकी
गुरुवार को घर में अपना तिलकोत्सव भी धूमधाम से कर लिया। अब वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा है। साढ़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया युवती की तहरीर पर आरोपी युवक दिलीप के खिलाफ रेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed