फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   love couple marriage in police station

मजहब की दीवार तोड़ एक हुआ प्रेमी जोड़ा, पुलिस ने कराई की शादी

Wed, 22 May 2019 12:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 22 May 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
love couple marriage in police station
शादी के बाद प्रेमी जोड़ा - फोटो : अमर उजाला

कानपुर की बिल्हौर कोतवाली में दर्ज गुमशुदा युवक और युवती को पुलिस ने कानपुर से पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई। प्रेमी युगल शादी करने पर अड़े थे। लेकिन वाद विवाद की स्थिति बनते देखकर पुलिस अधिकारियों ने कोतवाली परिसर में ही अधिवक्ताओं, स्थानीय लोगों के सामने दोनों की रजामंदी से शादी करवा दी।

विज्ञापन


बता दें कि अनहोनी की आशंका में दोनों के परिजनों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई थी। मंगलवार को कोतवाली इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ला निवासी रोहित उर्फ अभिषेक यादव (24) पुत्र होरीलाल और मुरादनगर मोहल्ला निवासी खुशनुमा उर्फ खुशबू (22) पुत्री अब्दुल ख्वाजा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन

love couple marriage in police station
शादी के बाद थाने से घर जाता प्रेमी जोड़ा - फोटो : अमर उजाला

इस बात की जानकारी दोनों ही परिवारों को थी। विवाद न हो, इस कारण दोनों ही पांच दिन पहले कानपुर चले गए। बताया कि सूचना उक्त दोनों के परिजनों ने पुलिस को दी थी। खोजबीन करने पर अभिषेक और खुशबू को पुलिस ने कानपुर से पकड़ा और बिल्हौर कोतवाली ले आई।

मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों के परिजनों कई प्रकार की बातों को लेकर वाद-विवाद करने लगे। लेकिन अभिषेक और खुशबू ने स्वयं को बालिग बताते हुए शादी पर अड़ गए। इस पर आलाधिकारियों के निर्देश और वहां मौजूद अधिवक्ताओं की राय व स्थानीय लोगों के मार्गदर्शन में उक्त दोनों शादी करवा दी गई।

इस दौरान लड़के पक्ष से परिजन मौजूद रहे, लेकिन लड़की पक्ष से परिजन नहीं आए, सिर्फ दोस्त व आसपास के लोग ही मौजूद रहे। इधर, शादी के बाद खुशनुमा रोहित के साथ अपने ससुराल जवाहर नगर चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed