{"_id":"651aadf198b8fb0d0408b997","slug":"love-after-friendship-on-social-media-youth-from-other-community-absconds-with-girl-mother-made-these-allega-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद प्यार, युवती को लेकर फरार हुआ दूसरे समुदाय का युवक, मां ने लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद प्यार, युवती को लेकर फरार हुआ दूसरे समुदाय का युवक, मां ने लगाए ये आरोप
Mon, 02 Oct 2023 05:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 02 Oct 2023 05:18 PM IST
सार
Farrukhabad News: युवक का नाम पता जानकारी होने पर युवती की मां ने कायगंज निवासी युवक शनि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती की दूसरे समुदाय के युवक से दोस्ती हो गई। युवक उसे घर से लेकर फरार हो गया। युवती की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक गांव की युवती से दूसरे समुदाय के युवक की सोशल मीडिया से दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
दोनों की लंबे समय से चल रही बातचीत में एक दूसरे से प्यार हो गया। प्यार की कसमे-वादे कर बात यहां तक पहुंच गई। युवक व युवती जाति व धर्म के बंधन तोड़कर अलग दुनिया बसाने को तैयार हो गए। शुक्रवार को युवक-युवती को उसके घर से कहीं ले गया। युवती के परिजनों ने काफी तलाश की।
विज्ञापन
मगर, सुराग नहीं लगा। युवक का नाम पता जानकारी होने पर युवती की मां ने कायगंज निवासी युवक शनि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। युवक के परिजनों की जानकारी भी की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन