फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lord Krishna will get parole for one day, idols will be taken out from the warehouse of Shivli police station

Janmashtami 2022: आज भगवान कृष्ण को मिलेगी एक दिन की पैरोल, मालखाने से निकाली जाएंगी मूर्तियां

Thu, 18 Aug 2022 10:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 18 Aug 2022 10:45 PM IST
सार

शिवली थाने के मालखाने में 20 साल से भगवान श्रीकृष्ण, राधा और बलराम की  मूर्तियां बंद हैं। जन्माष्टमी पर पूजन के बाद मूर्तियां फिर मालखाने में रख दी जाएंगी।
 

विज्ञापन
Lord Krishna will get parole for one day, idols will be taken out from the warehouse of Shivli police station
कोतवाली में रखी मूर्तियां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

द्वापर युग के कंस से यूपी की पुलिस ज्यादा ताकतवर है। मथुरा में जन्म के बाद कन्हैया को कंस की कैद से तो मुक्ति मिल गई थी, लेकिन कानपुर देहात के शिवली थाने के मालखाने में पिछले दो दशक से भगवान श्रीकृष्ण, राधा व बलराम कैद हैं। उन्हें हर साल जन्माष्टमी पर एक दिन की पैरोल मिलती है। उन्हें मालखाने से बाहर निकालकर पूजा जाता है। अब शुक्रवार को एक बार फिर भगवान एक दिन लिए मालखाने से बाहर लाए जाएंगे।

विज्ञापन

शिवली क्षेत्र में 12 मार्च 2002 को राधाकृष्ण मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण, राधा व बलराम की मूर्तियां चोरी हो गईं थीं। मंदिर के सर्वराकार आलोक दत्त ने शिवली थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक सप्ताह में पुलिस ने मूर्तियों को बरामद कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद से मूर्तियां थाने के मालखाने में रखवा दी गईं थीं। सर्वराकार बताते हैं कि कानूनी पेंच के चलते मूर्तियां अदालत से रिलीज नहीं हुई हैं।

विज्ञापन

बाकी प्रभु की लीला है। जब कृपा होगी प्रभु पुलिस की कैद से बाहर आ जाएंगे। थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि सर्वराकार आलोक दत्त से अदालत से भगवान की मूर्तियां रिलीज कराने के लिए कहा गया है। मालखाने में रखीं श्रीकृष्ण, राधा व बलराम की मूर्तियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाला जाता है। विधिवत पूजन के बाद मूर्तियों को मालखाने में सुरक्षित रखवा दिया जाता है। शुक्रवार को मूर्तियों को मालखाने से निकलवाकर साफ कराया जाएगा। फिर पूजन किया जाएगा।

जगन्नाथ मंदिर में 19 की आधी रात जन्मेंगे कन्हाई
 घाटमपुर विकासखंड क्षेत्र के बेहटा बुजुर्ग गांव स्थित अति प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में 19 अगस्त की आधी रात भगवान कृष्ण की किलकारी गूंजेगी। इसके लिए मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जन्मोत्सव के दौरान 11 पुरोहित मंत्रोच्चार करेंगे। इसी दिन छह दिवसीय ग्रामीण मेला भी शुरू होगा, जो 24 अगस्त तक चलेगा। भगवान जगन्नाथ मंदिर के पुजारी पंडित गिरजा शंकर शुक्ल ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 19 अगस्त की आधी रात पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।

विज्ञापन

इसके लिए मंदिर को बिजली की झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। 11 पुरोहितों के निर्देशन में मंत्रोच्चार के साथ भगवान की प्रतिमा का पंचामृत से स्नान और नए वस्त्र पहनाकर भव्य शृंगार किया जाएगा। इसके बाद भगवान की आरती व प्रसाद वितरण होगा। मेला अध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि 19 अगस्त से 24 अगस्त तक मेले का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed