फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lord Jagannath Dau Balaram and Maa Subhadra set out on a city tour Shri Gopal Ji Mandal took out a Doli Yatra

Kanpur: नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ, दाऊ बलराम व मां सुभद्रा, श्री गोपाल जी मंडल ने निकाली डोली यात्रा

Sun, 08 Dec 2024 04:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 Dec 2024 04:43 PM IST
सार

Kanpur News: श्री गोपाल जी मंडल परिवार की ओर से धनकुट्टी से डोली यात्रा निकाली गई। इसमें डोलियों पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ, दाऊ बलराम व मां सुभद्रा नगर भ्रमण पर निकले।

विज्ञापन
Lord Jagannath Dau Balaram and Maa Subhadra set out on a city tour Shri Gopal Ji Mandal took out a Doli Yatra
भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की नगर भ्रमण डोली यात्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर श्री गोपाल जी मंडल परिवार की ओर से रविवार को भगवान जगन्नाथ स्वामी, बलराम व मां सुभद्रा की डोली यात्रा निकाली गई। धनकुट्टी स्थित ओमर वैश्य पुस्तकालय से शुरू हुई डोली यात्रा कलक्टरगंज, शक्करपट्टी, नयागंज, बिरहाना रोड, फूलबाग चौराहा होते हुए कैंट स्थित उत्सव गेस्ट हाउस पर समाप्त हुई। यहां पहुंचने पर ठाकुर जी का भात प्रसाद वितरित किया गया। 

विज्ञापन

डोली यात्रा में मंडल के सदस्यों ने वाद्य प्रदर्शन भी किया। मंडल व बाल मंडल के सभी सदस्य हरा कुर्ता , सफेद पैजामा या सफेद धोती पहन कर पहुंचे थे।  सबसे आगे बैंड-बाजे व भजन कीर्तन मंडली चल रही थी। इसक पीछे भगवान बांके लाल की झांकी, श्री गोपाल जी मंडल परिवार के सदस्य पारंपारिक वेषभूषा में हरिनाम कीर्तन के साथ वाद्य यंत्र बजाते चल रहे थे।

विज्ञापन

अलग-अलग रथ पर विराजमान थे भगवान
इसके पीछे महिला मंडल की सदस्य राधाकृष्ण के मनमोहक स्वरूपों में डांडिया करते चल रही थी। भगवान जगन्नाथ, दाऊ बलराम व मां सुभद्रा साज-सज्जा के साथ अलग-अलग रथ पर विराजमान थे। डोलियों का शिखर जगन्नाथपुरी की तरह था। डोली यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही, भक्तों ने आरती उतारकर प्रसाद भी बांटा।

भक्तों में बांटा गया भात प्रसाद
कैंट स्थित उत्सव गेस्ट हाउस पहुंचकर डोली यात्रा समाप्त हुई। यहां मंच पर तीनों भगवान को विराजित कर उनकी आरती उतारी गई। इसके बाद भगवान को भात प्रसाद को भोग लगाया गया। मंडल के उपाध्यक्ष संतोष कुमार के परिवार की ओर से पान दरीबा व रोहित गुप्ता के परिवार की ओर से भक्तों के लिए भात प्रसाद की व्यवस्था की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed