फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lok sabha election, Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya reached Mahoba

डिप्टी सीएम केशव बोले: इस चुनाव में 100 में से 80 प्रतिशत वोट हमारा है, 20 प्रतिशत में बंटवारा है

Sun, 12 May 2024 07:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 May 2024 07:38 PM IST
सार

lok sabha election: विधानसभा चरखारी के गोवर्धन्नाथ मेला मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा की। यहां उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

विज्ञापन
lok sabha election, Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya reached Mahoba
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य महोबा पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इंडिया गठबंधन के राहुल गांधी और अखिलेश यादव आज देश की जनता को लोकतंत्र व संविधान पर खतरे के नाम से बरगला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि इस चुनाव में खतरा राहुल गांधी और अखिलेश यादव की राजनीति पर है। बोले कि 100 में से 80 प्रतिशत वोट हमारा है, 20 प्रतिशत में बंटवारा है, बंटवारे में भी हमारा है।

विज्ञापन


उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव के कन्नौज से चुनाव हारने का दावा किया। डिप्टी सीएम रविवार को गोवर्धन्नाथ मेला मैदान चरखारी में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्षियों के पास विदेशी ताकतें हैं जबकि मोदी के साथ भारत की जनता है। दावा किया कि मोदी जी 400 सीटों के साथ जीतेंगे और डॉ. आंबेडकर के संविधान को नहीं बदलेंगे।

विज्ञापन

विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह लोग तो राम को काल्पनिक कहते थे और राम मंदिर बन जाने के बाद दर्शन तक करने नहीं गए। आरोप लगाया कि सपा, कांग्रेस की सरकार में दलाली होती थी। उन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया। कहा कि मोदी सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई हैं। मोदी जी गरीब को गरीबी से निकालने का काम कर रहे हैं।

 

केशव प्रसाद मौर्य ने जनता से महोबा-हमीरपुर क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को जिताने की अपील भी की। कहा कि उन्हें भरोसा है कि यहां के लोग बुंदेलखंड की चारों सीट जिताएंगे। तीसरी बार जो मोदी सरकार बनेगी वह गरीब को लखपति बनाने वाली बनेगी। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी व ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा आदि ने गदा भेंटकर उनका सम्मान किया। इस दौरान सदर विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, कोऑपरेटिव बैंक प्रबंधक चक्रपाणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed