फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   lok sabha election, Chief Minister Yogi Adityanath reaches Fatehpur

फतेहपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी: बोले- देश और सनातन की रक्षा के लिए ठुकरा सकते हैं हजारों सत्ताएं

Thu, 16 May 2024 09:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 May 2024 09:21 PM IST
सार

Fatehpur News: लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जोनिहां में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
lok sabha election, Chief Minister Yogi Adityanath reaches Fatehpur
जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर प्रदेश के सीएम ने गुरुवार को जोनिहां कस्बे में कहा कि देश और सनातन धर्म की रक्षा के लिए हजारों सत्ताएं ठुकरा सकते हैं। भाजपा सरकार देश और सनातन धर्म की रक्षा के लिए संकल्पित है। अगले पांच वर्ष में बचे सभी को पक्का घर मिलेगा और 70 साल से अधिक सभी बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनेगा, जो कहीं भी 5 लाख का उपचार करा सकते हैं। उसका खर्च सरकार वहन करेगी। उनके उद्बोधन ने कार्यकर्ता और समर्थकों में जोश भरने का काम किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर सभास्थल के पास शाम चार बजे उतरा। वह 4:10 मिनट पर सभा स्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री को देखते ही जनसभा में मौजूद उत्साही भीड़ ने नारों के साथ उनका स्वागत किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अपनी सत्ता बनाए रखने को प्राथमिकता दी है। उनकी सरकार देश और सनातन धर्म की रक्षा के लिए ऐसी हजारों सत्ताएं ठुकरा सकती है। देश और प्रदेश में सुशासन एवं सनातन की रक्षा के लिए हर कड़ा कदम उठाने को तैयार हैं। उन्होंने भाजपा सरकार के विकास कार्यों का जिक्र किया। कहा कि तमाम एक्सप्रेस वे, हाईवे, शिक्षा के लिए आईआईटी, एनआईटी, एम्स के अलावा हर घर नल जैसी अभूतपूर्व विकास की परियोजनाओं को धरातल पर उतारा है।
विज्ञापन

देश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो आने वाले पांच सालों में वह एक भी कच्ची छत नहीं रहने देंगे। 70 साल से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। कहा कि भाजपा सरकार में आतंकवाद और नक्सलवाद पर नकेल कस चुकी है। अब एक भी पटाखा फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देने लगता है। यह नया भारत है, जो किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन कोई छेड़े तो उसे छोड़ता भी नहीं है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई ने किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विधायक जयकुमार सिंह जैकी, जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल, खागा विधायक कृष्णा पासवान, अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता, लोकसभा प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान, पशुधन मंत्री धर्मपाल लोधी, पूर्व मंत्री अयोध्या पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, रमाकांत त्रिपाठी, पूर्व विधायक आदित्य पांडे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा सरकार की दिलाई याद
सीएम योगी ने सपा सरकार को घेरा। कहा कि फतेहपुर बुंदेलखंड का प्रवेश द्वार है। यहां पर कभी खनन माफिया और गुंडों का राज हुआ करता था। जिन्हे भाजपा सरकार ने मिट्टी में मिलने का काम किया है। समाजवादी सरकार ने प्रदेश के युवाओं के हाथ में तमंचा पकड़ने का काम किया है, जबकि भाजपा ने युवाओं के हाथ में टैबलेट दिया है। भाजपा सरकार में महिलाएं को सुरक्षा देना प्राथमिकता में है। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन करते हुए अन्ना हजारे के किए गए आंदोलन को कलंकित करने का काम किया है। उनके मंसूबों को जनता समझ चुकी है। जिसके फलस्वरुप आज देश में केवल एक ही आवाज आती है, जीतेगा तो मोदी ही। उन्होंने प्रदेश में सुरक्षा और विकास की संपूर्ण जिम्मेदारी लेने का आश्वासन दिया।

रामभक्त लड़ रहा चुनाव
सीएम ने कहा कि फतेहपुर जनपद में कोई नेता नहीं बल्कि साध्वी जैसा एक राम भक्त चुनाव लड़ रहा है। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि सपा सरकार के गुंडों ने प्रदेश की बहन बेटियों के सिंदूर को उजाड़ने का काम किया है। जबकि भाजपा सरकार में ऐसे गुंडों के राज को खत्म किया गया है। यह चुनाव राम भक्तों का है।

कुछ पलों के लिए भावुक हो गया पूरा पंडाल
जनसभा में योगी के आने के पूर्व प्रयागराज से आई उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने अपने संबोधन में सभी को भावुक कर दिया। उन्होंने कहा कि फरवरी 2023 में सपा द्वारा पालित गुंडों ने घर के पास दिनदहाड़े पति की हत्या किया था। उनका क्या गुनाह था। उन्होंने केवल न्याय के लिए गवाही देने का काम किया था। अपने अश्रुपूरित भावों से अपील करते हुए कहा कि यही मौका है ऐसे हत्यारों को पनाह देने वाली पार्टी को सबक सिखाने का।
विज्ञापन

एक घंटे से अधिक समय तक लगे जाम में छूटा पसीना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जनसभा समाप्त होने के बाद अचानक से भीड़ जनसभा स्थल से निकलकर चौराहे और रोड की तरफ निकली। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से जाम लग गया। 1 घंटे से अधिक समय तक जोनिहां चौराहे में चौतरफा जाम की स्थिति बनी रही।
लगभग चार बजे जनसभा स्थल से 500 मीटर दूर बने हेलीपैड में सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर उतरा। हेलीपैड पर मौजूद पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद चार पहिया वाहन से वह लगभग 4:10 में जनसभा स्थल पहुंचे। जहां करीब 25 मिनट तक लोगों को संबोधित किया।

पीने के पानी की व्यवस्था में डटे रहे कार्यकर्ता
सीएम की जनसभा में मौजूद जन सैलाब के लिए पानी की समुचित व्यवस्था कराई गई। ड्रमों में पानी और बर्फ भरकर उसमें पानी के पाउच रखे गए थे। जनसभा स्थल के बीच में खड़े लोगों तक पानी पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता डटे रहे। सभा समाप्त होने के बाद भी पीने के पानी की कोई कमी नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed