फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   lok sabha election, Chief Minister Yogi Adityanath gave statement against the opposition

सीएम योगी बोले: रामभक्तों और राम द्रोहियों के बीच है चुनाव, राम का विरोध करने वालों की हमेशा होती दुर्गति

Mon, 06 May 2024 06:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 May 2024 06:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पीढ़ी सौभाग्यशाली है जो बदलते हुए भारत को देख रही है। भारत दुनिया के अंदर सम्मान प्राप्त कर रहा है। भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं। आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म हो रहा है।

विज्ञापन
lok sabha election, Chief Minister Yogi Adityanath gave statement against the opposition
हरदोई पहुंचे मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत शाहाबाद कस्बे की बड़ी फील्ड में आयोजित जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच है। एक तरफ भाजपा और उसके सहयोगी दल हैं जो राम की सत्ता पर विश्वास करते हैं। दूसरी तरफ वे लोग हैं जो राम का विरोध करते हैं। राम का विरोध करने वालों की हमेशा दुर्गति होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की मति मारी गई है जो भगवान राम का विरोध कर रही है।
विज्ञापन


जनसभा में मौजूद लोगों को हरदोई का पौराणिक महत्व समझाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हरदोई तो श्री हरि भगवान विष्णु की धरती है। यहां श्री हरि ने बाराह (वामन) और नरसिंह अवतार लिए हैं। हरदोई सबके लिए मानक है, क्योंकि श्रृष्टि के प्रारंभ से ही ईश्वरीय सत्ता का विरोध करने वाले और ईश्वरीय सनेही के बीच संघर्ष होता रहा है। हरदोई वासी श्री हरि के स्नेही हैं और इसी लिए यहां का नाम हरदोई पड़ा।
विज्ञापन

कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक प्रवक्ता को कांग्रेस ने सिर्फ इसलिए पार्टी से निकाल दिया क्योंकि वह अयोध्या धाम में श्रीराम लला का दर्शन करने चली गईं थीं। उन्होंने कहा कि हर तरफ एक बार फिर मोदी सरकार का नारा गूंज रहा है। इसकी वजह यह है कि हर कोई कह रहा है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। इसलिए राम भक्त ही आएंगे और राम द्रोही नहीं आएंगे। भाजपा की सरकार में आस्था का सम्मान है। यह पीढ़ी सौभाग्यशाली है जो श्रीरामलला को अयोध्या धाम में विराजते हुए देखा।

उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर बन गया। जिले के हर मठ व मंदिर के विकास के लिए कुछ न कुछ मिला होगा। सपा को निशाने पर लेेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वह दिन चले गए जब भेदभाव होता था। कब्रिस्तान के लिए पैसा आता था और श्मशान घाट के लिए बजट नहीं मिलता था। जनसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, डा. अशोक वाजपेयी, विधायक श्याम प्रकाश, माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, प्रभाष कुमार, एमएलसी अशोक अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने किया।
 
विज्ञापन

सौभाग्यशाली है यह पीढ़ी जो भारत के बदलते देख रही
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पीढ़ी सौभाग्यशाली है जो बदलते हुए भारत को देख रही है। भारत दुनिया के अंदर सम्मान प्राप्त कर रहा है। भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं। आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म हो रहा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए हरदोई से निकल रहे गंगा एक्सप्रेस-वे का जिक्र किया। कहा कि इसका निर्माण पूरा होने के बाद हरदोई से दिल्ली चार घंटे में और हरदोई से प्रयागराज दो घंटे में पहुंचा जा सकेगा। एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक कलस्टर बनेंगे जिससे रोजगार के अवसर युवाओं को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आज नए भारत के दर्शन हो रहे हैं। जहां विकास है और विरासत का सम्मान भी है। गरीब कल्याण की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि देश में 80 करोड़ लोग मुफ्त राशन पा रहे हैं। विरोधी पूछते हैं कि कौन सा मोदी जी अपनी जेब से दे रहे तो विरोधियों को सोचना चाहिए कि उनकी साठ साल की सरकार में कभी इस बारे में क्यों नहीं सोचा गया। कांग्रेस और सपा की सरकार में किसान आत्महत्या करते थे, लेकिन अब उन्हें सम्मान निधि मिल रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल योजना, स्वच्छ भारत मिशन का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा भी है, सम्मान भी है और समृद्धि भी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed