{"_id":"5ea065c48ebc3e905b576a2a","slug":"lockdown-in-hardoi-police-stopped-the-corpse-going-to-the-funeral-corona-sample-was-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार के लिए जा रहे शव को पुलिस ने रोका, कोरोना का लिया गया सैंपल फिर हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार के लिए जा रहे शव को पुलिस ने रोका, कोरोना का लिया गया सैंपल फिर हुआ अंतिम संस्कार
Wed, 22 Apr 2020 11:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : गूगल
उत्तर प्रदेश के हरदोई में सुरसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए जा रहे परिजनों को पुलिस ने रास्ते में ही रोककर शव सहित वापस घर भेज दिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला अस्पताल से पहुंची और कोरोना की जांच के लिए मृतक का नमूना लिया।
इसके बाद ही परिजनों को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए जाने दिया गया। सुरसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की मौत बुधवार की सुबह बीमारी के कारण हो गई थी। परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयारियां पूरी करने के बाद शव को लेकर घर से निकले तो इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और अंतिम संस्कार न करने की नसीहत दी।
परिजन इस बात से सकते में आ गए, लेकिन पुलिस कर्मियों ने समझाया कि एहतियात के तौर पर पहले मृतक की कोरोना की जांच के लिए नमूना लिया जाएगा और उसके बाद ही अंतिम संस्कार होगा। इसके बाद जिला चिकित्सालय से आई टीम में शामिल अमित शर्मा और अकील खां ने मृतक का नमूना लिया। नमूना लेने के बाद शव का अंतिम संस्कार करने की अनुमति दी गई।