फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Load removed from dumpers, ROB will open after 24 hours monitoring

Kanpur News: डंपरों से हटाया गया लोड, 24 घंटे निगरानी के बाद खुलेगा आरओबी

Sun, 18 May 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 18 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Load removed from dumpers, ROB will open after 24 hours monitoring
रूरा। नगर में बने आरओबी की भार वहन क्षमता के लिए पांच डंपर पर लादा गया 120 टन वजन रविवार सुबह तक हटा लिया गया। अब 24 घंटे निगरानी होगी। सोमवार शाम को आरओबी पर आवागमन खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रूरा में रेलवे क्रॉसिंग पर 40 करोड़ की लागत से आरओबी बना है। रेलवे ट्रैक के ऊपर आरओबी डीएफसीसी ने बनवाया है। पुल निर्माण प्रक्रिया में भार वहन क्षमता की जांच की जाती है। इसी को लेकर 14 मई को अवरोधक लगाकर आरओबी पर माल वाहक वाहन का प्रवेश रोक दिया गया था। हल्के वाहन निकलते रहे थे, जबकि 15 मई को आरओबी पूरी तरह से बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

पहले आरओबी पर तापमान के असर की जांच की गई। इसके बाद पांच डंपर में अधिकतम 120 टन भार लादा गया। इसके प्रभाव से गर्डर में झुकाव की रीडिंग ली गई। 24 घंटे तक यानी शनिवार रात आठ बजे तक यह लोड मुख्य सेतु पर रखा गया। इसके बाद प्रति घंटे डंपर से भार हटाने की प्रक्रिया संग रीडिंग ली गई। रविवार सुबह सभी डंपरों पर लदा भार खाली करा लिया गया। अब मुख्य सेतु के गर्डर में बदलाव की 24 घंटे तक निगरानी होगी। डीएफसीसी के चीफ डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर लालजी आनंद ने बताया कि रविवार सुबह तक मुख्य सेतु पर रखा पूरा भार हटा लिया जाएगा। इसके बाद 24 घंटे तक मुख्य सेतु के गर्डर की निगरानी होगी। उन्होंने बताया कि 19 मई की शाम को आरओबी आवागमन के लिए खोलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
अंडरपास से रेंगते निकले वाहन
रूरा। नगर के संकरे अंडरपास पर सुबह 10 बजे व शाम को 5 बजे के करीब वाहन भार अधिक होता है। शनिवार को भी सुबह 10 बजते ही दोनों ओर से कारें व अन्य वाहन पहुंच गए। इस पर यातायात पुलिस ने एक ओर के वाहन रोकर एक लेन से वाहन निकलवाए। शाम को भी यही स्थिति रही। सुबह व शाम करीब एक-एक घंटे तक वाहन रेंगते हुए निकल सके। यातायात प्रभारी रामबहादुर सिंह ने बताया कि अंडरपास पर यातायात पुलिस मुस्तैद रही। जाम नहीं लगने दिया गया। संकरे रास्ते की वजह से रुक रुक कर वाहन सवार निकल सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed