फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   LLM student's exam declared invalid for taking unfair advantage

Kanpur News: अनुचित लाभ लेने वाली एलएलएम की छात्रा की परीक्षा अमान्य घोषित

Sat, 15 Nov 2025 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
LLM student's exam declared invalid for taking unfair advantage
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विवि (सीएसजेएमयू) के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज की एलएलएम विभाग की छात्रा की सम सेमेस्टर की परीक्षा को अनुचित लाभ लेने के कारण अमान्य घोषित किया गया है।
विज्ञापन


कमेटी ने छात्रा के विषम सेमेस्टर की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच शुरू कर दी है। मामले का खुलासा होने के बाद से छात्रा गैरहाजिर है। वहीं निलंबित पूर्व निदेशक के साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित की जाएगी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सीएसजेएमयू के एलएलएम विभाग के तत्कालीन निदेशक डॉ. पंकज द्विवेदी ने एक छात्रा को टॉपर बनाने के लिए उसे अनुचित लाभ दिया था। छात्रा को न सिर्फ परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्रों की जानकारी दी गई बल्कि घर से लिखी कॉपी को विवि में बदलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉपी में कक्ष निरीक्षक के भी फर्जी हस्ताक्षर हुए। मामले की जानकारी पर विवि प्रशासन ने डीन एकेडमिक की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर जांच शुरू की। इसके बाद पूर्व निदेशक को निलंबित करते हुए प्रति कुलपति कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया।


संबंधित छात्रा की ओर से दी गई सम-सेमेस्टर की सभी परीक्षा को अमान्य घोषित कर दिया गया है। अब उसके खिलाफ भी जांच की जा रही है। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed