{"_id":"5f3eb3214aea9712e345567f","slug":"live-coronavirus-in-kanpur-news-seven-another-death-from-corona-118-new-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Kanpur: कोरोना से सात और मौतें, 118 नए पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 11920","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Kanpur: कोरोना से सात और मौतें, 118 नए पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 11920
Thu, 20 Aug 2020 11:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 20 Aug 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में कोरोना से बृहस्पतिवार को सात और रोगियों की मौत हो गई। ज्यादातर रोगी डायबिटीज, हाइपरटेंशन की गिरफ्त में रहे हैं। कोरोना संक्रमण होते ही रोगियों को निमोनिया हो गया और सांस तंत्र फेल हो गया। चार रोगी हैलट और तीन रोगियों की निजी अस्पताल में मौत हुई है।
एक रोगी का इलाज दिल्ली में चल रहा था। कोरोना से मरने वालों की संख्या 347 हो गई। वहीं 118 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमित 11920 हैं। एक्टिव केस 3439 हैं। 3909 रोगी ठीक हो चुके हैं। नौबस्ता की रहने वाली 60 साल की महिला, उद्योग नगर की 71 साल की वृद्धा, बिल्हौर के 71 साल के वृद्ध और हरबंस मोहाल की 60 साल की वृद्धा की हैलट में मौत हो गई।
शुक्लागंज के 72 साल के वृद्ध, आजाद नगर के 47 साल के व्यक्ति की मौत शहर के निजी अस्पताल में हुई। आर्यनगर की 50 साल की महिला की दिल्ली के अस्पताल में मौत हुई। इनमें आर्यनगर की कोरोना संक्रमित महिला को सिर्फ बुखार था।
विज्ञापन
इसके अलावा जो नए संक्रमित मिले हैं वे मीरपुर कैंट, आजादनगर, फेथफुलगंज, गड़रिया मोहाल, प्रेम नगर, हरबंस मोहाल, आवास विकास कल्याणपुर, विजय नगर, शंकराचार्य नगर, देव नगर, मालवीय विहार, चकेरी, पांडुनगर, संजय गांधी नगर, लाल बंगला, सरस्वती नगर, सूटरगंज, फजलगंज, सीसामऊ, ग्वालटोली, धनकुट्टी, सिविल लाइंस, कौशलपुरी, घाटमपुर, प्रेमपुर, अवंतीपुरम, बिठूर, रेल बाजार, मंगला विहार, छावनी, नौबस्ता, गांधीग्राम, एचएएल कालोनी, हेमंत विहार, मसवानपुर, विनायकपुर, हंसनगर, गुमटी नं. 5, मोतीझील, अर्मापुर आदि क्षेत्रों के हैं।