फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   little master in piano

इन अंगुलियों में है जादू, छोटी सी उम्र में बन गए पियानो उस्ताद

Sat, 07 Jan 2017 04:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 07 Jan 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
little master in piano
मधुरम खरे किबोर्ड पर म्यूजिक बजाते हुए
कानपुर के 'मधुरम खरे' एक बेहतरीन संगीतकार के रूप में उभर कर सामने आए हैं। महज पन्द्रह साल की उम्र में इस लड़के ने वह कमाल कर दिखाया है जिसकी वजह से आज पूरा कानपुर इसे जानने लगा है। हर कोई मधुरम की तरह बनना चाहता है और मधुरम जैसा हुनर अपने भीतर भरना चाहता है। इसलिए इस नन्हे संगीतकार को आज कई लोग अपना गुरू तक बनाने को तैयार है। 
विज्ञापन


 

पियानो बजाता हुआ कोई देख भर ले तो हो जाए इनका दिवाना

little master in piano
मधुरम खरे किबोर्ड पर म्यूजिक बजाते हुए
मधुरम की कला ने सबको अपना कायल कर दिया है। बस कोई एक बार उन्हें किबोर्ड या पियानो बजाता हुआ देख भर ले... वह पक्का उसका दिवाना बन बैठेगा। बाल उस्ताद की अंगुलियों में है ही ऐसा जादू कि जब वे पियानो को छूती है तो मधुर सुरों की तान कानों को सुनाई देने लगती है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 साल की उम्र में ही संगीत सीखना शुरू किया

little master in piano
मधुरम खरे
इसके पीछे आज मधुरम की कड़ी मेहनत और लगन है। मधुरम ने महज 7 साल की उम्र में ही संगीत में दिलचस्पी दिखाई थी और इसकी शुरुआत उनके स्कूल से हुई। यहीं पर उसे संगीत सिखाने वाले गुरू आदित्य मिले जिनके सानिध्य में रहकर मधुरम 'लोहे से कुंदन' के रूप में बाहर निकला।

 
विज्ञापन

सामने आए कई बड़े-बड़े संगीतकार लेकिन कभी न मानी हार

little master in piano
मधुरम खरे का गायन में भी कमाल
यहां से मधुरम संगीत की ऐसी दुनिया में उतरा जहां उसके सामने बड़े-बड़े संगीतकार आए लेकिन उनके सामने बाल उस्ताद ने कभी हार नहीं मानी। इसी बुलंद हौंसले के बल पर मधुरम ने अच्छो-अच्छो को मात दी। इस सफर में मधुरम ने कई बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए।

 

दूरदर्शन पर भी प्रसारित किए जा चुके हैं मधुरम के कार्यक्रम

little master in piano
मधुरम खरे
मधुरम को तनिष्क, यूनाइटेड इन्स्टीट्यूट दक्षिण महोत्सव, डिजिट्रैक प्रोडक्शन म्यूजिक वैरियर और अन्य स्थानों द्वारा प्रथम व द्वितीय स्थान आने पर सम्मान मिला है। इसके अलावा काव्यांजलि सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था द्वारा विशिष्ट सम्मान भी मिला है। बता दें अभी तक मधुरम के कई कार्यक्रम दूरदर्शन पर भी प्रसारित किए जा चुके हैं।

 

मधुरम की अलबम 'सौ करोड़ हाथ' हो चुकी है रिलीज

little master in piano
मधुरम खरे गिटार बजाने में भी माहिर
केवल यही नहीं मधुरम अभी से म्यूजिक कंपोजिंग भी करने लगा है। मधुरम ने प्रधानी फिल्म के गीत में संगीत दिया है। खासबात ये है कि मधुरम का एक अलबम भी रिलीज हो चुका है। सुमित अग्रवाल प्रजेन्ट्स आउट ऑफ द बॉक्स मोशन पिक्चर्स के साथ मिलकर मधुरम ने 'सौ करोड़ हाथ' अलबम के लिए काम किया है। 

 

मधुरम को खूब मिला फैमिली सपोर्ट

little master in piano
माता-पिता के साथ मधुरम खरे
मधुरम की मां मधु खरे बताती हैं कि अभी हम इसे सिन्थेसाइजर, गिटार भी सिखने के लिए भेज रहे हैं। जल्द ही वह इस कला मेंं भी पारंगत हो जाएगा। मधुकर कहते है उन्हें फैमिली की ओर से हमेशा सपोर्ट मिला। पिता रमेश खरे ने हमेशा हौंसला बढ़ाया। इसलिए आज वे बेहतर पियानोवादक बन पाया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed