{"_id":"667dccdb21e24ee7ca04d667","slug":"liquor-vends-should-be-moved-out-of-the-villagewomen-took-to-the-streets-etawa-news-c-216-1-etw1002-113232-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शराब का ठेका गांव से बाहर हो...महिलाएं सड़क पर उतरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शराब का ठेका गांव से बाहर हो...महिलाएं सड़क पर उतरीं
Fri, 28 Jun 2024 02:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 28 Jun 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो 28::::::
पुलिस और आबकारी निरीक्षक ने ठेका जल्द गांव से बाहर शिफ्ट कराने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। देसी शराब, विदेशी और बीयर के तीनों ठेके गांव में होने पर ऐतराज जताते हुए गुरुवार को मनियामऊ गांव की महिलाएं सड़कों पर आ गईं। महिलाओं ने हंगामा करते हुए तीनों ठेकों को गांव के बाहर शिफ्ट कराने की मांग की।
सूचना पर थाना पुलिस और आबकारी की टीम पहुंच गई। आबाकारी निरीक्षक ने ठेके को बाहर शिफ्ट कराने का आश्वासन दिया। गांव मनियांमऊ में देसी शराब, विदेशी और बीयर के ठेके गांव में एक ही स्थान पर खुले हुए हैं। गांव की महिलाओं ने गुरुवार को देसी शराब के ठेके के सामने धरने पर महिलाएं बैठ गईं।
महिलाओं ने कहा कि मोहल्ले बीच में ठेके होने से माहौल खराब हो रहा है। शराबी आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। राह चलती महिलाओं से अभद्रता होती है।शराब के पीने के कारण गांव में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सूचना पर थाना प्रभारी भीमसेन पौनिया और आबकारी विभाग की टीम पहुंची धरना प्रदर्शन करती महिलाओं को समझाबुझा कर शांत किया। ग्रामीणों ने कहा कि शराब का ठेका बंद किया जाए। मौके पर शराब के ठेके बंद कर दिए गए। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि वो दोबारा शराब के ठेके नहीं खुलने देंगे।
सूचना पर आबकारी निरीक्षक रंजीत सिंह ने जल्द ठेका हटवाने का भरोसा दिलाया। करीब तीन घंटे तक हंगामे के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कोमल दास के साथ ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया। तब आबकारी अफसरों ने तीन दिन बाद ठेका हटवाए जाने का आश्वासन दिया।