{"_id":"5e6645c78ebc3ec7882617a7","slug":"liquor-and-beer-worth-millions-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: चार दुकानों के ताले तोड़े, लाखों की शराब और बीयर चोरी, थाने से चंद कदम दूर हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: चार दुकानों के ताले तोड़े, लाखों की शराब और बीयर चोरी, थाने से चंद कदम दूर हुई वारदात
Mon, 09 Mar 2020 07:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 09 Mar 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
घटना की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के टड़ियावां में चोरों ने रविवार रात थाने से कुछ दूर शराब और बीयर की चार दुकानों के ताले तोड़ दिए। करीब तीन लाख की शराब और बीयर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच की।
टड़ियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे से कुछ दूर हरि प्रसाद की अंग्रेजी शराब की दुकान, मुश्ताक खान की बीयर की दुकान और गोपाल वाल्मीकि की देसी शराब की दुकान अगल-बगल हैं। रविवार रात चोरों ने तीनों दुकानें के ताले तोड़ दिए।
अंग्रेजी शराब की दुकान से 68,400 रुपये की, बीयर की दुकान से 1,18,800 रुपये की और देसी शराब की दुकान से 20,250 रुपये की शराब चोरी कर ली। इतना ही नहीं इटौली के निकट स्थित गीता रानी की देसी शराब की दुकान से 10,125 रुपये की शराब भी चोरी हो गई।
विज्ञापन
घटना का पता सोमवार सुबह चला। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज मौके पर पहुंचे। घटना का पता चलने पर सीओ हरियावां नागेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच कर दुकानदारों से बात की। फोरेंसिक टीम में शामिल पीएस वर्मा, मुकेश पांडेय और विजय कुमार ने नमूने लिए। सीओ नागेश मिश्रा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।