फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   liqueur lorn home

घर उजाड़ रहा मयखाना, छलका सब्र का पैमाना

Sun, 09 Apr 2017 01:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 09 Apr 2017 01:05 AM IST
सार

- महिलाओं ने ठेके पर बोला धावा, 20 पेटी शराब सड़क पर फेंकी
- ताला लगाकर बोलीं, गांव में किसी हाल में नहीं चलने देंगी ठेका
- ठेका संचालक ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी

विज्ञापन
liqueur lorn home
डेमो

विस्तार

घरों के सुकून और उसकी अर्थव्यव्स्था को चौपट करने का दोषी शराब ठेकों को मानते हुए महिलाएं सड़क पर उतर आईं। धंतौली गांव में देशी शराब के ठेके पर महिलाओं ने धावा बोल दिया। वहां रखी 20 पेटी शराब को सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद ठेके पर ताला भी जड़ दिया। साथ ही, शराब के ठेके को बंद कराए जाने की मांग जिलाधिकारी संदीप कौर से की है। वहीं ठेका संचालक ने अज्ञात महिलाआें व युवकों के खिलाफ तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई की बात कही है।  
विज्ञापन

 

liqueur lorn home
डेमो
दोपहर करीब एक बजे गांव की आधा सैकड़ा महिलाओं ने गांव के ही युवकों के साथ शराब के ठेके पर धावा बोल दिया। वहां बैठे सेल्समैन अंबिका प्रसाद को दौड़ा लिया।  इसके बाद महिलाओं ने शराब बेचना बंद करो, शराब का ठेका गंाव में नहीं चलेगा के नारे लगाकर वहां रखी करीब 20 पेटी शराब को ठेके के सामने ही फेंक दिया। कई बोतलाें को नाली में बहा दिया। महिलाआें ने करीब दो घंटे तक गांव में जमकर बवाल काटा। उन्हाेंने गांव से ठेका हटाने की मांग डीएम संदीप कौर से की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

liqueur lorn home
डेमो
महिलाआें का कहना था कि उनके पति शराब में सब कुछ बर्बाद कर रहे हैं। वह किसी भी कीमत पर गांव में शराब का ठेका नहीं रहने देंगी। जब ठेके पर उत्पात की जानकारी सेल्समैन ने अनुज्ञापी अनुज जायसवाल को दी तो वह कोतवाली पहुंचे अज्ञात महिलाआें व युवकों के खिलाफ ठेके में लूट की तहरीर दी। सूचना पाकर दरोगा बृजनेश यादव गांव पहुंचे और मामले में जांचकर कार्रवाई की बात कही है। बहराल ठेके के विरोध की आग जिले में भी आ पहुंची है। शुक्रवार को सिरसाकलार व कुठौंद में ठेका हटाने को लेकर ग्रामीणाें ने प्रशासनिक अधिकारियाें को प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed