{"_id":"675bfff8056b6e2ce70e8f46","slug":"lineman-got-electrocuted-while-repairing-electricity-referred-saifai-medical-college-investigation-ordered-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: बिजली सही करते लाइनमैन को लगा करंट, गंभीर रूप से झुलसा…सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: बिजली सही करते लाइनमैन को लगा करंट, गंभीर रूप से झुलसा…सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर, जांच के आदेश
Fri, 13 Dec 2024 03:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 13 Dec 2024 03:12 PM IST
सार
Kannauj News: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में बिजली सही करते लाइनमैन को करंट लग गया, जिससे वो गंभीर रूप से झुलस गया। मोहल्ला सैयदबाड़ा में फॉल्ट ठीक करते समय हादसा हुआ है।
विज्ञापन
गंभीर रूप से झुलसा लाइनमैन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में बिजली सही करते लाइनमैन करंट लगने झुलस गया। गंभीर हालत में 100 शैय्या चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम दीपकपुर निवासी राजेश पुत्र रामप्रकाश विद्युत विभाग में लाइनमैन पद पर कार्यरत है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे मोहल्ला सैय्यद बाड़ा में बिजली सही करने गए थे। फाल्ट सही करते समय करंट लगने से वह बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगो ने उसे बचाया तथा 100 शैय्या अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बिजली विभाग के अधिकारियों को बताया कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन