फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Life imprisonment to two including husband who murdered wife

Kanpur News: पत्नी के हत्यारे पति समेत दो को उम्रकैद

Tue, 02 Sep 2025 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to two including husband who murdered wife
कानपुर। दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की हत्या करने वाले पति और उसके दोस्त को अपर जिला जज 18 राकेश कुमार तिवारी ने उम्रकैद और 25-25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की आधी धनराशि वादिनी मुकदमा को क्षतिपूर्ति के रूप में मिलेगी।
विज्ञापन




पाली भोगनीपुर क्षेत्र निवासी महिला ने बेटी की शादी मूसानगर के लेवामऊ निवासी शैलेंद्र पाल से 10 फरवरी 2022 को की थी। पत्नी को शैलेंद्र के अवैध संबंध होने का शक था। इसका वह विरोध करती थी। वहीं शैलेंद्र भी पत्नी पर चरित्रहीन होने का लांछन लगाता था। कुछ महीने बाद पति से विवाद के बाद पत्नी मायके लौट आई और पास के ब्यूटी पार्लर में काम सीखने लगी। 30 अगस्त 2022 की सुबह वह ब्यूटी पार्लर गई लेकिन वापस नहीं लौटी। मां ने बेटी की नरवल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को जांच के दाैरान मृतका का फोन शैलेंद्र के दोस्त पीयूष पाल के पास से मिला था। पूछताछ में शैलेंद्र और पीयूष ने मिलकर पत्नी की हत्या करने की बात कबूली थी। शैलेंद्र की निशानदेही पर उसके जीजा उदय के मकान के पीछे गड्ढे से कंकाल बरामद हुआ था। मामले में शैलेंद्र और पीयूष को जेल भेजा गया था। अभियोजन की ओर से कोर्ट में नौ गवाह कोर्ट में पेश किए गए। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने शैलेंद्र व पीयूष को हत्या का दोषी मानकर सजा सुनाई।
विज्ञापन




अहम रही मकान मालिक की गवाही



कोर्ट में शैलेंद्र के जीजा उदय के मकान मालिक ऋषभ तिवारी की गवाही हुई थी। ऋषभ ने बताया कि 31 अगस्त को उदय के घर बाइक से दो पुरुष और एक महिला आई थी। इसी बीच ऋषभ अपने पिता को छोड़ने अपने दूसरे मकान चला गया था जब लौटकर आया तो महिला घर पर नहीं थी। पूछने पर उदय ने बताया कि वह मायके चली गई है। अगले दिन शैलेंद्र और पीयूष भी चले गए। एक माह बाद दो अक्तूबर की रात उसके घर के पीछे से कंकाल बरामद हुआ था। कंकाल के पास से जो कपड़े मिले थे वह उसी महिला के थे जिसे उसने शैलेंद्र के साथ देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed