फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Leopard ran away leaving behind a half-dead goat, panic

Kanpur News: अधमरी बकरी छोड़कर भागा तेंदुआ, दहशत

Sun, 03 Aug 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Leopard ran away leaving behind a half-dead goat, panic
चकरनगर। एक गांव में दिन-दहाड़े बकरी चराने गए पशुपालक की एक बकरी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। पशुपालक की चीख-पुकार पर दौड़े ग्रामीणों ने तेंदुए को घेरने का प्रयास किया तो तेंदुआ भीड़ को देखकर अधमरी बकरी छोड़कर जंगल में भाग गया। सहसों थाना के गांव पिपरौली गढ़िया निवासी अर्जुन शनिवार दोपहर करीब दो बजे गांव के पास एक खेत में अपनी बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक जंगल से निकले तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया। तेंदुए को देखकर पशुपालक ने चीख-पुकार मचा दी। पशुपालक की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पडे़ और तेंदुए को चारों तरफ से घेरने लगे। तेंदुआ ने भीड़ को देखकर अधमरी बकरी छोड़ दी। सेंचुरी रेंजर कोटेश त्यागी ने बताया कि तेंदुए ने दिन के समय में ही हमला किया है, पूरा मामला पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed