फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Leopard in Kanpur, after one and a half months again seen Leopard walking in the forests of OFC

Kanpur: डेढ़ महीने से गायब तेंदुए की फिर दस्तक, ओएफसी के जंगलों में दिखी चहलकदमी, लगाए गए कैमरे और पिंजड़े

Fri, 20 Jan 2023 08:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Jan 2023 08:15 AM IST
सार

शहर में करीब डेढ़ महीने से गायब दहशत का पर्याय बना तेंदुआ एक बार फिर ओएफसी के जंगलों में दिखाई दिया। तेंदुए के दिखने की सूचना के साथ ही एक बार फिर वन विभाग की टीम हरकत में आ गई है। सीसीटीवी कैमरों के जरिये क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। साथ ही कैमरे और पिजड़ा भी लगाया गया है।

विज्ञापन
Leopard in Kanpur, after one and a half months again seen Leopard walking in the forests of OFC
कानपुर में फिर दिखा तेंदुआ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पिछले करीब डेढ़ महीने से गायब तेंदुआ फिर से ऑर्डनेंस फैक्टरी कानपुर में दिखाई पड़ा है। पिछले दो दिनों में स्मॉल आर्म्स फैक्टरी और ओएफसी के जंगलों में तेंदुआ देखा गया है। इसके चलते लंबे समय बाद वन कर्मी फिर तेंदुए की तलाश में डटे हैं।

विज्ञापन

उसके पंजों के निशान भी मिले हैं। उसने कुत्तों और एक बंदर का भी शिकार किया है, जिसके कारण फैक्टरी और उसके आसपास के क्षेत्र के लोगों में दहशत है। तेंदुए के दिखने पर वन विभाग ने टीमें तैनात कर दी गई हैं। एसएफ और ओएफसी में तीन कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मियों ने देखा है तेंदुआ
सीसीटीवी कैमरों के जरिये भी क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। गुरुवार को विभाग ने स्मॉल आर्म्स फैक्टरी में एक पिंजरा भी पहुंचाया है, जिसे शुक्रवार को लगाया जाएगा। डीएफओ कानपुर नगर श्रद्धा यादव ने बताया कि तेंदुए को फैक्टरी के सुरक्षा कर्मियों ने देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय भी हो रही है निगरानी
वन कर्मियों ने भी पंजों के निशान के आधार पर उसके होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रात के समय में भी निगरानी की जा रही। उसके रूट और छुपने के ठिकाने का पता चलने पर चिड़ियाघर की टीम की मदद लेकर उसे पकड़ा जा सके।

बता दें, आखिरी बार तेंदुए को नवंबर महीने में देखा गया था जिसके बाद से वह गायब था। आईआईटी और एनएसआई में उसके न दिखने पर दोनों ही जगह से वन कर्मियों को करीब दो महीने की तैनाती के बाद हटा लिया गया था। अब फिर नए क्षेत्र में तेंदुए के दिखने के बाद वन कर्मियों की तैनाती शुरू कर दी गई है।

शहर में करीब डेढ़ महीने पहले दहशत का पर्याय बना तेंदुआ एक बार फिर दिखने से हड़कंप मच गया है। स्मॉल आर्म्स फैक्टरी और ओएफसी के जंगलों में तेंदुआ दिखाई दिया है। तेंदुए के दिखने की सूचना के साथ ही एक बार फिर वन विभाग की टीम हरकत में आ गई है।

लोगों को सतर्क रहने की हिदायत
गुरुवार को दिन में वन कर्मियों ने जंगल में गश्त की। वन अधिकारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तेंदुए के रूट को चिह्नित करने में जुटे रहे। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज वाले स्थान के आसपास की जांच की जा रही है। लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed