फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lekhpal was beaten up for investigation, the map was torn

जांच को पहुंचे लेखपाल को पीटा, नक्शा फाड़ा

Tue, 20 Jul 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal was beaten up for investigation, the map was torn
रसूलाबाद। आलमपुर खेड़ा में शिकायत का निपटारा करने गए लेखपाल को शिकायतकर्ता के दो बेटे व बहुओं ने पीट दिया। लेखपाल ने भाग कर खुद को बचाया। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रसूलाबाद के आलमपुर खेड़ा में तैनात लेखपाल अंकित कुमार कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि केसीपुर निवासी छक्की लाल ने एसडीएम अंजू वर्मा से प्रधान की ओर से गलत सीमांकन कर रोड बनाए जाने का आरोप लगाया। इसकी जांच के लिए रविवार शाम गांव पहुंचा। वहां पैमाइश के दौरान शिकायतकर्ता छक्की लाल के बेटे राम शेखर व प्रेम सागर पहुंचे गए और गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद हाथ से नक्शा छुड़ाकर फाड़ दिया। विरोध करने पर मारपीट कर दी। भागने पर आरोपियों ने लेखपाल को दौड़ा कर पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में शेखर की पत्नी अंजलि एवं प्रेम सागर की पत्नी शशि ने भी सहयोग किया। किसी तरह से भागकर बचा और थाने पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed