फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Legal notice to 12 BJP members who accused minister and former MP

Kanpur News: मंत्री और पूर्व सांसद पर आरोप लगाने वाले 12 भाजपाइयों को कानूनी नोटिस

Wed, 20 Aug 2025 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Legal notice to 12 BJP members who accused minister and former MP
कानपुर। भाजपा की कानपुर देहात इकाई में पदाधिकारियों के बीच मचे घमासान की चर्चा लखनऊ तक हो रही है। एक दिन पहले पार्टी के कई पूर्व जिलाध्यक्षों के आरोप लगाने पर प्रदेश सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला और उनके पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी की ओर से 12 लोगों कानूनी नोटिस भेजा गया है। नोटिस में उन्होंने आरोप लगाने वालों से अपने अधिवक्ता के माध्यम से लगाए गए आरोपों का प्रमाण मांगा है। यह भी कहा है कि यदि वे लोग प्रमाण नहीं दे पाते हैं तो उन सभी के खिलाफ वह मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्षों की ओर से खुलेआम भाजपा सरकार के मंत्री और विधायकों पर टिप्पणी करने पर प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल को भी पत्र लिखकर इन लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, पूर्व प्रभारी सतीश शुक्ला, विद्यासागर त्रिपाठी मूसानगर, अवधेश कुमार शुक्ला चेयरमैन, अर्चना मिश्रा, ज्ञानेश अग्निहोत्री शेरू, रामविलास मिश्रा, ब्रजेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, मोनू मिश्रा, मोहित अवस्थी चारू को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed