फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lathi charge and stone pelting in kanpur after namaz over bjp spokesperson nupur sharma remarks on prophet muhammad

Kanpur Violence: सीएम योगी बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, उपद्रवियों पर होगी गैंगेस्टर की कार्रवाई, अब तक 18 गिरफ्तार

Fri, 03 Jun 2022 08:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 03 Jun 2022 08:47 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बीच भाजपा की महिला नेता नुपूर के बयान पर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कानपुर में बवाल हो गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा।

विज्ञापन
lathi charge and stone pelting in kanpur after namaz over bjp spokesperson nupur sharma remarks on prophet muhammad
कानपुर में जुमे की नमाज के बाद पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी से मुस्लिम समाज के लोगों में नाराजगी है, जिसे लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कानपुर में बवाल हो गया। अल्पसंख्य समुदाय के लोगों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और लोगों को वहां से खदेड़ा। बता दें कि जोहर फैंस एसोसिएशन और अन्य मुस्लिम तंजीमों ने पहले ही शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय से कारोबार बंद रखने की अपील की थी।

विज्ञापन


इस कारण से सुबह से ही तलाक महल, कर्नलगंज, हीरामन पुरवा, चमनगंज, बेगनगंज, दलेल पुरवा, मेस्टन रोड, बाबू पुरवा, रावतपुर व जाजमऊ में इसका असर दिखाई दिया। इसके बाद जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों से एलान किया गया कि वह मोहम्मद साहब पर की गई किसी भी अमर्यादित टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं, पुलिस ने किसी भी क्षेत्र में लोगों को नमाज के बाद प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर

lathi charge and stone pelting in kanpur after namaz over bjp spokesperson nupur sharma remarks on prophet muhammad
कानपुर में जुमे की नमाज के बाद हुआ पथराव - फोटो : अमर उजाला

नूपुर शर्मा पर पैगंबर-ए-इस्लाम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप। इसको लेकर मुस्लिम समाज ने जुलूस निकाला था, लेकिन नमाज के बाद महिलाओं बच्चों और युवकों की टोली एक बैग हाथों में लेकर घुस गई और वहां मौजूद 25 परिवारों पर हमला बोल दिया । इसके बाद से दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। एक दर्जन से अधिक लोगों के सरवटे कई अन्य लोग घायल भी हुए और अभी भी पथराव जारी है। 

कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना

lathi charge and stone pelting in kanpur after namaz over bjp spokesperson nupur sharma remarks on prophet muhammad
कानपुर में जुमे की नमाज के बाद पथराव - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस ने कानपुर में हुए इस बवाल को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा, 'भाजपा ने भीड़तंत्र के रूप में जो भस्मासुर पाले हैं, अब वे रंग दिखा रहे हैं। कितनी गंभीर बात है कि देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सभी कानपुर में हैं, उसके बाद भी वहां हिंसा भड़क गई। यूपी में कानून का राज खत्म हो चुका है। आम जनता से अपील है कि कृपया शांति बनाएं रखें।'

 
विज्ञापन

lathi charge and stone pelting in kanpur after namaz over bjp spokesperson nupur sharma remarks on prophet muhammad
बाजार बंद के पोस्टर लगाता युवक - फोटो : अमर उजाला

जगह-जगह चिपकाए गए थे पोस्टर
मिली जानकारी के अनुसार, उपद्रवियों ने सुबह से ही बवाल की भूमिका बना रखी थी। खुफिया विभाग को इसकी भनक भी नहीं लगी। पूरी मार्केट में जगह-जगह पोस्टर चिपकाए गए थे, लेकिन स्थानीय पुलिस इससे बेखबर रही।

पुलिस कर रही फ्लैग मार्च

lathi charge and stone pelting in kanpur after namaz over bjp spokesperson nupur sharma remarks on prophet muhammad
पथराव करते उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस लगातार इलाके के अंदर घुसने की कोशिश कर रही है। हिंसा वाले इलाके में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने पूरे परेड इलाके की घेराबंदी कर दी है। वहीं सपा नेता इरफान सोलंकी ने पुलिस को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को पुलिस ने हवा दी। 

18 उपद्रवियों को लिया गया हिरासत में, पीएसी की दो कंपनियां होंगी तैनात

lathi charge and stone pelting in kanpur after namaz over bjp spokesperson nupur sharma remarks on prophet muhammad
कानपुर में जुमे की नमाज के बाद हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में अब तक पुलिस ने 18 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि इस बवाल में सात लोग घायल हुए हैं। वहीं, सरकार ने इलाके में फोर्स बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि पीएसी की दो कंपनियां भेजी जा रही हैं। 

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: सीएम योगी

lathi charge and stone pelting in kanpur after namaz over bjp spokesperson nupur sharma remarks on prophet muhammad
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर में बीजेपी प्रवक्ता के बयान पर बवाल लगातार जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन और पुलिस को सख्ती बनाए रखने और माहौल न बिगड़ने देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, शहर का माहौल खराब करने वाले दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। 

पुलिस आयुक्त ने शांति बनाए रखने की अपील की

lathi charge and stone pelting in kanpur after namaz over bjp spokesperson nupur sharma remarks on prophet muhammad
पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना - फोटो : अमर उजाला

कानपुर कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना को सूचना मिलते ही वो भी घटना स्थल पर तत्काल पहुंचे। उन्होंने लोगो से अमन-चैन बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, डीजीपी ने पुलिस कमिश्नर को कॉल कर घटनास्थल की अपडेट ली है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति के गेस्ट हाउस से घटनास्थल की दूरी पूछी। इस पर पुलिस कमिश्नर ने बताया की हालात पहले से काबू में है और घटनास्थल से गेस्ट हाउस की दूरी पांच से छह किलोमीटर तक है।

उपद्रवियों पर होगी गैंगेस्टर की कार्रवाई : प्रशांत कुमार

lathi charge and stone pelting in kanpur after namaz over bjp spokesperson nupur sharma remarks on prophet muhammad
कानपुर में जुमे की नमाज के बाद पथराव - फोटो : अमर उजाला

कानपुर नगर के बेकनगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क इलाके में शुक्रवार को दो पक्षों में हुए संघर्ष को शासन के गंभीरता से लिया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि मामले में उपद्रवियों के साथ ही षड्यंत्रकारियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई करने और उनकी संपत्ति को जब्त व ध्वस्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी। अब तक 18 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। 

उन्होंने कानपुर में स्थिति नियंत्रित होने का दावा करते हुए कहा कि घटना के तत्काल बाद ही वरिष्ठ अधिकारियों व फोर्स के पहुंचने से स्थिति पर काबू पा लिया गया है। फिर भी वहां अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। इसके अलावा कुल 12 कंपनी एक प्लाटून पीएसी के अलावा कुछ अधिकारियों को भी कानपुर भेजा गया है। वहां के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की लगातार ड्यूटी लगाई जाए ताकि शांति व्यवस्था को किसी प्रकार का खतरा न पैदा होने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed