फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   last day of choppy fashion of lakshya

लक्ष्य के अंतिम दिन लगा फैशन का तड़का

Tue, 30 Jun 2015 01:51 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 30 Jun 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
last day of choppy fashion of lakshya
‘अमर उजाला’ के प्रीमियम एजूकेशन फेयर ‘लक्ष्य-2015’ के अंतिम दिन सोमवार को फैशन का तड़का लगा। फैशन जगत में कॅरियर की संभावनाओं को बताने के उद्देश्य से आयोजित हुए शो में यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनिंग (यूआईडी) की स्टूडेंटों ने अपना हुनर दिखाया। वहीं, एजूकेशन फेयर के मुख्य अतिथि स्टेप एचबीटीआई के निदेशक प्रो आरके त्रिवेदी, काउंसलर अरुणेंद्र सोनी ने छात्र-छात्राओं को सफलता के टिप्स दिए।   
विज्ञापन



फैशन शो का पहला राउंड इंडियन वियर का रहा, जिसमें यूआईडी की स्टूडेंट काजल सिंह, दीक्षा गौतम, नेहा कुमारी, साक्षी कुकरेजा, प्रियंका वर्मा, सोनम उत्तम, आयुषी जैन, दीक्षा पांडे, आशिका खुबानी, निधि यादव, अदिति गुप्ता और धीरज खेसखानी ने खुद के डिजाइन किए कपड़ों के साथ रैंप वॉक की।
विज्ञापन


इसके बाद वेस्टर्न राउंड की बारी थी, जिसकी शो स्टॉपर नेहा सिंह और श्रेया मेहरोत्रा रहीं। नेहा ने पूरे शो की कोरियोग्राफी करने के साथ वेस्टर्न राउंड की ड्रेस को डिजाइन भी किया था। वेस्टर्न राउंड में श्रेया मेहरोत्रा, सचित तिवारी, श्वेता गुप्ता, मिली तिवारी, ज्योत्सना शुक्ला, श्रद्धा गुप्ता, साइना निगम, अर्पिता सिंह और प्रीति वर्मा ने अपने आत्मविश्वास से दर्शकों का दिल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एथनिक राउंड में भारी साड़ियां, लहंगे और यूनीक हेयर एक्सेसरीज का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर एआईटी के निदेशक राजेंद्र राव और यूआईडी से प्रियंका गुप्ता मौजूद रहे।फैशन शो से पहले मुख्य अतिथि प्रो. आरके त्रिवेदी, काउंसलर अरुणेंद्र सोनी, उत्तम करियर इंस्टीट्यूट के निदेशक योगेंद्र उत्तम और अरुणेंद्र सोनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रो. आरके त्रिवेदी ने डीपीएस आजाद नगर की प्रिंसिपल रचना मोहोत्रा और डीपीएस कल्याणपुर की प्रिंसिपल अर्चना निगम को गुरु प्रणाम अवार्ड से सम्मानित किया।

 अर्चना निगम का अवार्ड उनकी गैर मौजूदगी की वजह से स्कूल के टीचर फरहान अहमद ने प्राप्त किया। प्रो. त्रिवेदी ने स्टूडेंटों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य चुनने के लिए खुद की सुनो। दूसरों की सुनेंगे तो सफल होने के चांस कम होते जाएंगे।


इसके बाद ऐलन हाउस ग्रुप के रामजी मिश्र ने स्टूडेंटों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग करना चाहते हैं तो उसके लिए धैर्य की आवश्यकता है। लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। काउंसलर अरुणेंद्र सोनी ने स्टूडेंटों को मोटीवेशनल वीडियो दिखाए। बोले कि कानपुर में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है बस निखारने की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य स्मार्ट हो। अंग्रेजी के स्मार्ट शब्द को उन्होंने अलग अलग तरह से बयान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed