फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lakhs of rupees stolen by breaking the lock of a house 300 meters away from the house of the Speaker of the Legislative Assembly

Kanpur News: विधानसभा अध्यक्ष के घर से तीन सौ मीटर दूर मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Fri, 01 Aug 2025 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees stolen by breaking the lock of a house 300 meters away from the house of the Speaker of the Legislative Assembly
चोरी की जानकारी देतीं पीड़िता उर्मिला।  - फोटो : संवाद
कानपुर। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर गुरुवार को दो मंजिला मकान में रहने वाले तीन किरायेदारों के कमरों के ताले तोड़कर चोर नकदी व जेवरात समेत लाखों का माल समेट ले गए। शाम को काम से घर लौटने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर पहुंची चकेरी पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


जाजमऊ के जेके कॉलोनी निवासी कमलेश चंद्र मिश्रा का सफीपुर प्रथम में दो मंजिला मकान है जहां तीन किरायेदार रहते हैं। प्रथम तल पर चाय विक्रेता उर्मिला सब्बरवाल अकेले रहती हैं। दूसरे तल पर मुस्कान पति संतोष के साथ रहती हैं। सीमा अपने बेटे हिमांशु के साथ रहती हैं। मुस्कान ब्यूटी पार्लर संचालिका हैं जबकि उनके पति संतोष की काजी खेड़ा स्थित गल्ला मंंडी में चूड़ी की दुकान है।
विज्ञापन


हिमांशु हरजिंदर नगर में एक इलेक्ट्राॅनिक की दुकान में काम करते हैं जबकि उनकी मां टेनरीकर्मी हैं। उन लोगों ने बताया कि वह लोग गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे मेन गेट पर ताला लगाकर अपने-अपने काम पर चले गए। रात करीब नौ बजे जब सभी काम से लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने मेनगेट का ताला तोड़कर उर्मिला के घर से पचास हजार नकद व गहने समेत ढाई लाख का माल ले गए। सीमा के कमरे से 50 हजार नकद और कपड़े व मुस्कान के कमरे से तीस हजार रुपये व पांच लाख की कीमत के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। मेनगेट का ताला नहीं मिला है जिससे प्रतीत होता है कि किसी जानकार ने ताला खोला होगा। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मकान को जाने वाली गली बहुत संकरी है।



देर शाम चोरी की घटना की जानकारी होने के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना था कि गली आगे एक हॉस्पिटल के बाहर बंद है। माना जा रहा है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोर गलियों से होते हुए रामादेवी हाईवे की ओर भाग निकले होंगे। मेन रोड से लेकर गली के बाहर तक कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। चोरी की घटना के दौरान पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed