{"_id":"c493d48bbdc2e1f423243a0ec7cc152f","slug":"lady-burn-in-sucide-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" युवती ने खुद को आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने खुद को आग लगाई
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Wed, 10 Dec 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सिसाही गांव में निकाह से इंकार करने पर क्षुब्ध एक युवती ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से जली युवती को हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। युवती के पास मिले सुसाइड नोट में लड़के को जिम्मेदार ठहराया गया है।
सिसाही गांव निवासी शनीन अहमद पुत्र अब्दुल सलाम का निकाह असालतगंज असमल निवासी रुखसार बानो पुत्री निसार के साथ तय हुआ था। रुखसार के चचेरे भाई सलमान ने पुलिस को बताया कि रुखसार गांधी-फैज-ए-आम असालतगंज में इंटर की छात्रा है।
विज्ञापन
सोमवार की देर शाम शनीन अपने दोस्त के साथ रुखसार के घर आया था। यहां निसार के परिजनों ने जब निकाह की बात कही तो शनीन ने रुखसार बानो से निकाह करने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज रुखसार के परिजनों ने शनीन अहमद को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
घटना से आहत रुखसार ने रात में अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। रुखसार की चीख सुनकर दौड़ पड़े और उसे सीएचसी ले आए। सीएचसी प्रभारी डा. आशीष बाजपेई ने रुखसार को 90 फीसदी जले होने की बात कही है।
परिजनों के मुताबिक शनीन लगभग 6 माह पहले रसूलाबाद में एक निकाह समारोह में शामिल होने आया था, यहां रुखसार भी कार्यक्रम में शरीक हुई थी। दोनों के बीच रिश्ताें की गहराई निकाह में तब्दील होने लगी।
थानाध्यक्ष रसूलाबाद सुनील कुमार यादव का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। निकाह से इंकार करने पर युवती ने आग लगाई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।