फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Laborer dies due to collision with speeding vehicle

Kanpur News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

Thu, 27 Feb 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 27 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to collision with speeding vehicle
सिकंदरा। कानपुर-इटावा हाईवे पर बुधवार रात को हाईवे पार करते वक्त एक मजदूर को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी जान चली गई। छानबीन के दौरान मिले आधार कार्ड के जरिये पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजन को दी।
विज्ञापन

डेरापुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर खुर्द निवासी रमेश सिंह (38) दिल्ली में मजदूरी कर आजीविका चलाते थे। घर लौटने के दौरान वह सिकंदरा थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर स्थित कंचन ढाबा के पास रात 2 बजे के करीब वाहन से उतर गए। हाईवे पार करने के दौरान उनको तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। पुलिस उन्हें सिकंदरा सीएचसी ले गई।
विज्ञापन

वहां, डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर रमेश के भाई रामबाबू, रणवीर, राजेश रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंच गए। मृतक के बड़े भाई राजेश ने बताया कि राकेश अविवाहित था। वह खेती किसानी में हाथ बटाता था। कुछ समय पहले वह दिल्ली में मजदूरी करने गया था। बुधवार को घर लौटने के दौरान हादसे में उसकी मौत हो गई। बुधवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने दुर्वासा ऋषि घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि हादसा कर भागे वाहन की तलाश की जा रही है। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed