फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kuldeep Yadav received a grand welcome, said PM said to me should I call you Kuldeep or Deshdeep

Kanpur: शहर पहुंचते ही कुलदीप यादव का भव्य स्वागत, बोले- पीएम ने मुझसे कहा…तुम्हें कुलदीप कहूं या देशदीप

Sat, 06 Jul 2024 09:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 Jul 2024 09:50 AM IST
सार

Kanpur News: टी-20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य कुलदीप यादव शुक्रवार देर रात कानपुर अपने घर पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया और ढोल-नगाड़े बजाए गए। हर कोई चाइनामैन की झलक देखने को आतुर दिखा।

विज्ञापन
Kuldeep Yadav received a grand welcome, said PM said to me should I call you Kuldeep or Deshdeep
कोच कपिल पांडेय के घर पहुंचे कुलदीप यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

टी-20 विश्व विजेता भारतीय टीम के सदस्य कुलदीप यादव का शुक्रवार देर रात कानपुर अपने घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। कुलदीप ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बारे में बताया कि उन्होंने कहा कि तुम्हें कुलदीप कहूं या देशदीप। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे ही खेलते रहो और ट्रॉफी जीतकर देश का नाम रौशन करते रहो।

विज्ञापन

कुलदीप ने बताया कि पीएम ने मुझसे कप्तान रोहित शर्मा को भी अपने इशारे पर नचाने के बारे में पूछा जिसपर मैंने हंसते हुए उनसे यही कहा कि मैं केवल उन्हें स्टेप बता रहा था लेकिन वह भी वह सही से कर नहीं सके। उनके पिता राम सिंह यादव और कोच कपिल पांडेय समेत कई साथी खिलाड़ी लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट गए थे।
विज्ञापन

रात साढ़े नौ बजे फ्लाइट लखनऊ आई। वह देर रात 11:20 बजे घर पहुंचे। सबसे पहले वह अपने कोच कपिल पांडेय के घर गए। कुलदीप के आते ही ढोल की ढाप पर स्वागत किया गया। घर में मां ने लाडले की आरती उतारी। बता दें कि विश्व चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम गुरुवार को देश लौट आई है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर शनिवार को टी-20 विश्व कप जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed