{"_id":"5bd9de82bdec22695e0ff27a","slug":"kolkata-air-travel-from-kanpur-to-one-and-a-half-hour-for-rs-2500","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2500 रुपये में डेढ़ घंटे में कानपुर से कोलकाता हवाई यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2500 रुपये में डेढ़ घंटे में कानपुर से कोलकाता हवाई यात्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:25 PM IST
सार
- आज से अहिरवां एयरपोर्ट से शुरू होगी कोलकाता के लिए उड़ान
- यहां से दोपहर 1:55 पर उड़ेगा जहाज, 3:20 पर पहुंचेगा कोलकाता
- आने वाली फ्लाइट के टिकट सामान्य किराये पर और जाने वाली के टिकट 400 रुपये ज्यादा में मिले
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर शहर के अहिरवां एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई के बाद अब कोलकाता के लिए भी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। स्पाइस जेट का 189 सीटर विमान कानपुर और कोलकाता के बीच बृहस्पतिवार से उड़ान भरने लगेगा। विमान यात्रियों को लेकर यहां से दोपहर 1:55 पर रवाना होगा और 3:20 बजे कोलकाता पहुंचेगा। इसके पहले कोलकाता से 11:35 पर उड़ान भरेगा और 1:15 पर शहर पहुंचेगा। कानपुर से कोलकाता जाने के लिए 60 प्रतिशत सीटें बुक हो चुकी हैं, जबकि कोलकाता से कानपुर की 55 प्रतिशत सीटें बुक हैं।
डेमो पिक
पहले दिन आने वाली फ्लाइट के टिकट सामान्य किराये (2500 रु.) पर बुक हुए हैं, कानपुर से जाने वाली फ्लाइट के टिकट 400 रुपये महंगे 2900 रुपये में मिले। कोलकाता से अहिरवां एयरपोर्ट पहुंचने के बाद यह विमान 40 मिनट बाद वापसी की उड़ान भरेगा। अहिरवां एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से इस नई फ्लाइट के संचालन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मुंबई और कोलकाता की फ्लाइट के यात्रियों के लिए एक ही वेटिंग रूम बनाया गया है। फ्लाइट के उद्घाटन को लेकर किसी तरह की कोई औपचारिकता नहीं निभाई जाएगी।
डेमो पिक
कोलकाता-कानपुर
11:35 बजे कोलकाता से जहाज उड़ेगा, 1:15 पर अहिरवां एयरपोर्ट कानपुर पहुंचेगा।
कानपुर-कोलकाता
1:55 बजे कानपुर से उड़ेगा, 3:20 पर कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेगा।
11:35 बजे कोलकाता से जहाज उड़ेगा, 1:15 पर अहिरवां एयरपोर्ट कानपुर पहुंचेगा।
कानपुर-कोलकाता
1:55 बजे कानपुर से उड़ेगा, 3:20 पर कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
यह है सामान्य किराया
कानपुर से कोलकाता : 2500 रुपये
कोलकाता से कानपुर : 2500 रुपये
कानपुर से कोलकाता : 2500 रुपये
कोलकाता से कानपुर : 2500 रुपये
विज्ञापन
डेमो पिक
अहिरवां एयरपोर्ट से अब तीन फ्लाइट
नई हवाई सेवा के साथ ही अहिरवां एयरपोर्ट से उड़ने वाले तीन हवाई जहाज हो जाएंगे। सबसे पहले दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू हुई थी। फिर मुंबई के लिए शुरू हुई। अब कोलकाता के लिए शुरू होने जा रही है। दिल्ली वाला विमान 79 सीटर है, बाकी दोनों 189 सीटर हैं।
फैक्ट फाइल
60 प्रतिशत सीटें बुक कानपुर-कोलकाता फ्लाइट की
55 प्रतिशत सीटें बुक हैं कोलकाता-कानपुर की
189 सीटर है विमान