फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kolaghat bridge collapsed due to pillar collapse

फर्रुखाबाद: पिलर धंसने से कोलाघाट का पुल ढहा, शमसाबाद से शाहजहांपुर का सीधा संपर्क टूटा

Mon, 29 Nov 2021 11:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 29 Nov 2021 11:55 PM IST
सार

शमसाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर रामगंगा नदी पर बने पुल का एक पिलर सोमवार सुबह करीब तीन बजे धंस गया। इससे पुल का साठ मीटर का हिस्सा ढह गया। प्रयागराज से मुरादाबाद जा रही कार पुल के धंसे हिस्से के साथ नीचे पहुंच गई।

विज्ञापन
Kolaghat bridge collapsed due to pillar collapse
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर को क्षेत्र से सीधे जोड़ने के लिए रामगंगा नदी पर कोलाघाट में बनाया गया पुल सोमवार तड़के पिलर धंसने से ढह गया। पुल के साथ एक कार भी नीचे जा गिरी। इससे कार में सवार छह लोग चुटहिल हो गए।
विज्ञापन


पुल धंसने से शमसाबाद का शाहजहांपुर से सीधा संपर्क टूट गया है। शमसाबाद की ओर से जाने वाले वाहनों को फर्रुखाबाद होते हुए पांचाल घाट की ओर और मिर्जापुर की ओर से आने वाले वाहन राजेपुर डबरी होते हुए बरेली-इटावा हाईवे की ओर से निकाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


शमसाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर रामगंगा नदी पर बने पुल का एक पिलर सोमवार सुबह करीब तीन बजे धंस गया। इससे पुल का साठ मीटर का हिस्सा ढह गया। प्रयागराज से मुरादाबाद जा रही कार पुल के धंसे हिस्से के साथ नीचे पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार सवार मुरादाबाद के गांव कोट निवासी नाजिम, तौहीद, शाकिर, छोटे घायल और नाजिम चुटहिल हो गए। सूचना पर एसओ मिर्जापुर मान बहादुर सिंह पहुंचे और कार सवारों को बाहर निकाला। एसओ ने बताया कि घायल नाजिम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुल के दोनों ओर बैरियर लगाकर पुलिस तैनात कर दी गई है। सेतु निगम के बरेली जोन के जेई वीके मौर्या ने स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed